गया जी में आज: दोपहर बाद बारिश और वज्रपात की संभावना, इन रास्तों पर लग सकता है जाम, जानिए IG, DM समेत इन अधिकारियों के नंबर

Gaya Ji Weather Update : गया जी में शनिवार को मौसम बदलेगा। दोपहर बाद बारिश और वज्रपात की आशंका है। साथ ही, नगर निगम गेट और जीबी रोड पर जाम लगने की भी संभावना है। आपात स्थिति के लिए प्रमुख अधिकारियों के संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं.

Gaya Ji Weather Update : गया में शनिवार को सुबह का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार दोपहर तक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. दोपहर बाद बादल छाने, बिजली चमकने, वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम अपडेट: दोपहर बाद बदल सकता है मौसम

गया जी में सुबह छह बजे तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोपहर दो बजे तक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार दोपहर बाद आसमान में छिटपुट बादल छाए रह सकते हैं. इस दौरान बिजली चमकने, वज्रपात और बारिश होने की भी संभावना जताई गई है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.

आज का कार्यक्रम: मगध यूनिवर्सिटी में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

मगध यूनिवर्सिटी के गृह विज्ञापन विभाग में शनिवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा. इसमें लोगों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

जाम अलर्ट: सुबह नगर निगम गेट और जीबी रोड पर धीमी रही आवाजाही

शहर में सुबह छह बजे से आठ बजे तक नगर निगम गेट और जीबी रोड स्थित केदारनाथ मार्केट के मुख्य गेट के समीप जाम की स्थिति बनी रही. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को कुछ समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा.


AI जेनरेटेड इमेज

जनहित सूचना: जिले के प्रमुख अधिकारियों के संपर्क नंबर

आपातकालीन या प्रशासनिक आवश्यकता होने पर नागरिक संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं

  • आयुक्त – 9473191426.
  • आईजी – 9031826203.
  • डीएम – 9473191244.
  • एसएसपी – 9031826204.
  • सिटी एसपी – 9031826205.
  • सदर एसडीओ – 9473191246.
  • सिटी डीएसपी-1 – 9031826214.
  • सिटी डीएसपी-2 – 9031826216.
  • साइबर डीएसपी – 9031826304.
  • ट्रैफिक डीएसपी – 9031826219.
  • सिविल सर्जन – 9470003278.
  • मगध मेडिकल अधीक्षक – 9470003301.
  • नगर आयुक्त – 8544144311.
  • उप विकास आयुक्त – 9031071465.
  • अधीक्षण अभियंता (बिजली) – 7763814502.
  • जिला अग्निशमन पदाधिकारी – 9199752944.
  • सदर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी – 7485805959.
  • माप-तौल इंस्पेक्टर – 8010023457.

Also Read : गया जी : मंदिर में शादी के बाद दुल्हन लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार, जांच में जुटी पुलिस


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kanchan kr sinha

Published by: Sakshi Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >