Imamganj Bridge Washed Away : गया जी के इमामगंज प्रखंड की मंझौली पंचायत में विकास कार्यों की गुणवत्ता की पोल एक बार फिर खुल गई है. भुतही नदी पर महज एक माह पहले होम पाइप के सहारे बनाई गई छोटी पुलिया सोमवार को तेज बहाव में तीसरी बार बह गई.
पुलिया के बह जाने से निजामदीह, जिरवातरी, ओमान, मल्लाह जोत, बघा डावर और कलामी समेत एक दर्जन से अधिक गांवों का प्रखंड मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों से संपर्क बाधित हो गया है.
Also Read : आरा में 5 हजार की भीड़ और लालू यादव का कार्यक्रम, घायल की मौत की अफवाह के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बार-बार बहने और अस्थायी निर्माण के आरोप
ग्रामीणों ने बताया कि इस वर्ष पुलिया का निर्माण पहले भी दो बार कराया जा चुका है, लेकिन प्रत्येक बार बारिश के दौरान नदी के तेज बहाव में पुलिया बह गई. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार अस्थायी तरीके से पुलिया बनाए जाने के कारण समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है.
तेज बहाव और आवागमन में भारी परेशानी
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश के बाद भुतही नदी में पानी का बहाव काफी बढ़ गया, जिसके कारण पुलिया तीसरी बार बह गई. पुलिया टूटने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
स्थायी एवं मजबूत पुलिया निर्माण की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से भुतही नदी पर स्थायी एवं मजबूत पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है. उनका कहना है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में पुलिया बहने और गांवों का संपर्क टूटने की समस्या से निजात के लिए ठोस पहल जरूरी है.
