गुरुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बेलौटी गांव में छापेमारी कर पूर्व के एक मामले में वांछित चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बेलौटी गांव निवासी जितेंद्र साव और करण साव के रूप में हुई है.
सूचना मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई
गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पूर्व के मामले में वांछित दोनों आरोपित अपने गांव में मौजूद हैं. सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने बेलौटी गांव में छापेमारी की. इस दौरान दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया.
पूछताछ के बाद शुरू हुई कानूनी प्रक्रिया
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों से आवश्यक पूछताछ की. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों गुरुआ थाना क्षेत्र के बेलौटी गांव के रहने वाले हैं. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
