ताड़ी से प्रतिबंध हटाये राज्य सरकार : मांझी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2016 9:26 AM
गया: पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि राज्य सरकार ने ताड़ी पर प्रतिबंध लगा कर इस पेशे से जुड़े 65 लाख लोगों को बेरोजगार कर दिया है. ताड़ी मानव शरीर के लिए लाभकारी माना गया है. सबसे ज्यादा क्षति मनुष्य को पान, गुटखा, खैनी व तंबाकू से होता है. शराबबंदी की घोषणा सरकार का […]
श्री यादव का कार्यकाल तीन महीने से अधिक बचा था. बावजूद इसके नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए उनसे इस्तीफा ले लिया. पूर्व सीएम ने कहा कि नीतीश कुमार केंद्र पर असहयोग का आरोप लगाते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि केंद्र से सहयोग मिलने के बाद भी वह जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं. नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं. इसमें सबसे बड़े बाधक तो लालू प्रसाद व कांग्रेस ही है. श्री मांझी ने कहा कि भाजपा के कारण ही नीतीश कुमार पहली बार मुख्यमंत्री की कुरसी पर बैठे थे. उन्होंने जिस पार्टी के साथ 15 साल बिताये, उसे ही सांप्रदायिक बता रहे हैं. अपनी कुरसी बचाये रखने के लिए वह किसी को भी धोखा दे सकते हैं. श्री मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही पहली बार निजी क्षेत्र में आरक्षण का मुद्दा उठाया था. नीतीश कुमार इस बात को दूसरे ढंग से प्रस्तुत कर क्रेडिट खुद लेना चाहते हैं. उनकी सरकार रोजगार मुहैया कराने में फेल हो रही है. बिहार सरकार में तो बहाली लगभग बंद ही हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










