बाइक से भारत भ्रमण पर निकला उत्तराखंड का युवक

Updated:
विज्ञापन

बोधगया . अपने हेलमेट में कैमरा लगा कर बाइक से भारत भ्रमण पर निकला उत्तराखंड के हल्दवानी का 27 वर्षीय युवक मनोज कांडपाल मंगलवार को बोधगया पहुंचा. वह मंगलवार की रात में ही कोलकाता के लिए प्रस्थान कर गया. वह पूरी, भुवनेश्वर चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरु, पुणे, मुंबई, अहमदाबाद व जयपुर होते हुए दिल्ली वापस लौट […]

विज्ञापन

बोधगया . अपने हेलमेट में कैमरा लगा कर बाइक से भारत भ्रमण पर निकला उत्तराखंड के हल्दवानी का 27 वर्षीय युवक मनोज कांडपाल मंगलवार को बोधगया पहुंचा. वह मंगलवार की रात में ही कोलकाता के लिए प्रस्थान कर गया. वह पूरी, भुवनेश्वर चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरु, पुणे, मुंबई, अहमदाबाद व जयपुर होते हुए दिल्ली वापस लौट जायेगा. मनोज ने बताया कि वह दिल्ली में एक कंपनी में मार्केटिंग का काम करता है. वह बाइक से ही भारत भ्रमण करने निकला है.

उसने अपने हेलमेट में लगे कैमरे के माध्यम से रास्ते का रिकॉर्डिंग भी करते जा रहा है. उन्होंने बताया कि रास्ते में वह लोगों से कपड़े एकत्रित करता है.

जहां भी गरीब व जरूरतमंद लोग नजर आते हैं उन्हें दान कर देता है. उसने बोधगया में भी फुटपाथ पर जीवन बसर कर रहे 10 वृद्धों के बीच कंबल का वितरण किया. इसके बाद बोधगया से कोलकाता के लिए रवाना हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन