राजधानी एक्सप्रेस में युवती से छेड़छाड़, जवान गिरफ्तार

गया/कोलकाता : सेना के एक जवान को महिला सहयात्री से कथित तौर पर ‘‘दुर्व्यवहार” करने के लिए मुगलसराय रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है, जो उसके साथ हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थी. रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि एक नाबालिग लड़की से अर्द्धसैनिक बल के दो जवानों द्वारा कथित […]

गया/कोलकाता : सेना के एक जवान को महिला सहयात्री से कथित तौर पर ‘‘दुर्व्यवहार” करने के लिए मुगलसराय रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है, जो उसके साथ हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थी. रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि एक नाबालिग लड़की से अर्द्धसैनिक बल के दो जवानों द्वारा कथित तौर पर बलात्कार करने के बाद यह घटना सामने आई है.

पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान लांस नायक दिलेर सिंह केरूप में हुई है जो अगरतला में पदस्थापित है. कल देर रात मुगलसराय में सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरीपी) ने बी-3 कोच में एक महिला सहयात्री से दुर्व्यवहार करने के आरोप मेंदिलेर सिंह को गिरफ्तार किया. सिंह के खिलाफ भादंसं की धारा 354 (महिला का शीलभंग करने के उद्देश्य से हमला या आपराधिक जबर्दस्ती) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इससे पहले 28 दिसंबर को सेना के एक जवान ने हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस में एक नाबालिग लड़की को जबरन शराब पिलाई और उससे सामूहिक बलात्कार किया गया. आरपीएफ के जवानों ने बाद में उसे झारखंड के मधुपुर स्टेशन से बरामद किया. इसके बाद तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई जिनकी पीड़िता ने पहचान की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >