गया : दहशत फैलाने के लिए फायरिंग में हर्ट अटैक से महिला की मौत

गया : डेल्हा थाना क्षेत्र के खरखुरा के भलुआही मुहल्ले में आपराधिक किस्म के लोगों ने दहशत फैलाने के लिए सोमवार की देर रात फायरिंग की.फायरिंग से सनोज कुमार की मां को हर्ट अटैक आ गया. उनकी मौत मगध मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि शव का […]

गया : डेल्हा थाना क्षेत्र के खरखुरा के भलुआही मुहल्ले में आपराधिक किस्म के लोगों ने दहशत फैलाने के लिए सोमवार की देर रात फायरिंग की.फायरिंग से सनोज कुमार की मां को हर्ट अटैक आ गया. उनकी मौत मगध मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम मगध मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है. गोलीबारी व गाली-गलौज करने की लिखित शिकायत भलुआही के सनोज कुमार ने की है.
इसमें बबलू कुमार व अन्य का नाम सामने आया है. दो अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ लड़के मुहल्ले में हर दिन शराब पीकर उत्पात मचाते हैं. कोई अगर इसका विरोध करता है, तो मारपीट करते हैं. कई बार लोगों ने स्थानीय थाने को शिकायत की है.
लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी और उत्पाती लड़कों का मन बढ़ता गया. सोमवार को बदमाश शराब के नशे में उत्पात मचा रहे थे. विरोध करने पर फायरिंग की, आवाज सुन कर महिला को हर्ट अटैक आ गया और आनन-फानन में मगध मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी है. लोगों ने बताया कि 14 फरवरी को भी मुहल्ले में उत्पात मचाने की लिखित शिकायत थाने में की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >