LNMU कैंटीन में निशांत कुमार का जन्मदिन मनाया, केक काटकर दी शुभकामनाएं

दरभंगा में युवा जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के 45वें जन्मदिवस को धूमधाम से मनाया. लनामिवि कैंटीन परिसर में केक काटकर कार्यकर्ताओं ने मंत्री के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Darbhanga News: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के 45वें जन्मदिवस के अवसर पर युवा जदयू कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राम शंकर सिंह के नेतृत्व में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) कैंटीन परिसर में केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की.

JDU News: कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम में मौजूद युवा जदयू कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के बेहतर स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में राज्य के विकास की अपेक्षा जताई. जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई.

जिलाध्यक्ष ने कार्यों की सराहना की

युवा जदयू जिलाध्यक्ष राम शंकर सिंह ने कहा कि निशांत कुमार युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में उनके कार्यों की चर्चा आम लोगों के बीच हो रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि जनसेवा, समर्पण और सादगी के साथ वे बिहार के विकास और जनकल्याण को नई दिशा देंगे.

कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में अवन कुमार राय, मृत्युंजय चौधरी, अभिषेक सिंह, अंकित झा, शिवनंदन कुमार, विनय कुमार राय, विकास कुमार देव, बिट्टू सिंह, अशरफ शेख, प्रियरंजन कुमार, सावन कुमार सहित कई युवा जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: बेनीपुर में बंद घरों को बना रहे निशाना, तीन घरों में चोरी से फैली दहशत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >