दरभंगा: सरकारी स्कूलों में फॉर्मल ड्रेस में ही आएंगे शिक्षक, विभाग ने जारी किया निर्देश

बिहार के शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए ड्रेस कोड के संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं. शिक्षकों और कर्मचारियों को अब शिक्षण या कार्यालय अवधि के दौरान गरिमापूर्ण औपचारिक पोशाक पहनना अनिवार्य होगा.

 Darbhanga Teacher Dresscode: शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में शालीन व्यवहार, अनुशासन और गरिमामयी वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं. इस संबंध में शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) ने 20 जुलाई को पत्र जारी कर पूर्व में निर्गत निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने को कहा है.

गरिमापूर्ण औपचारिक पोशाक पहनना अनिवार्य

पत्र में कहा गया है कि विभिन्न माध्यमों से यह जानकारी मिल रही है कि कुछ विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में विभागीय निर्देशों का समुचित पालन नहीं हो रहा है. इससे न केवल विभागीय आदेशों का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि शैक्षणिक वातावरण और संस्थानों की गरिमा भी प्रभावित हो रही है. विभाग ने निर्देश दिया है कि शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी शिक्षण अथवा कार्यालय अवधि में गरिमापूर्ण औपचारिक पोशाक (फॉर्मल ड्रेस) में ही विद्यालय में उपस्थित रहें.

अमर्यादित गतिविधियों पर रोक और सख्त कार्रवाई के आदेश

शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि विद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की अमर्यादित अथवा शैक्षणिक गरिमा के प्रतिकूल गतिविधियों का संचालन नहीं होना चाहिए. सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को अपने-अपने जिले में इन निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने और प्रभावी अनुपालन के बाद की गई कार्रवाई से विभाग को अवगत कराने का निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें: दरभंगा: कमरे कम, बच्चे ज्यादा, 47 स्कूलों में अब दो पालियों में होगी पढ़ाई, डीईओ ने जारी किया आदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Minu gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >