लंबित डकैती कांडों के त्वरित निष्पादन पर जोर, एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

दरभंगा एसएसपी ने लंबित डकैती कांडों के त्वरित निष्पादन और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

Darbhanga News: वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, अंचल पुलिस निरीक्षकों, पर्यवेक्षक पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों के साथ लंबित कांडों की समीक्षा बैठक की. बैठक में विशेष रूप से लंबे समय से लंबित डकैती के मामलों की थानावार समीक्षा की गई.

लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

एसएसपी ने लंबित डकैती कांडों के शीघ्र निष्पादन के लिए समय-सीमा निर्धारित करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अनुसंधान में तेजी लाकर मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

अवैध शराब और गांजा कारोबारियों पर कार्रवाई के निर्देश

बैठक में जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई. एसएसपी ने अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया. इसके साथ ही नशेड़ियों एवं गांजा कारोबारियों के विरुद्ध सघन कार्रवाई करने को कहा.

ई-समन प्रणाली और बीएनएसएस के प्रावधानों के पालन पर जोर

समीक्षा के दौरान दागी अपराधियों के सत्यापन एवं निगरानी की प्रक्रिया तेज करने, ई-साक्ष्य (ई-समन) प्रणाली को समय पर अद्यतन रखने तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126, 128 और 129 के तहत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

हर माह दो समीक्षा बैठकें आयोजित करने का निर्देश

एसएसपी ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं अंचल पुलिस निरीक्षकों को प्रत्येक माह कम-से-कम दो बार लंबित कांडों की समीक्षा बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया, ताकि अनुसंधान की प्रगति की नियमित निगरानी हो सके और अपराध नियंत्रण की व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar raushan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >