धारदार हथियार से पति ने कर दी पत्नी की हत्या

पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से मौत का घाट उतार दिया.

तारडीह. सकतपुर थाना क्षेत्र की नदियामी पंचायत के हरिहरपुर टोला में घात लगाकर बैठे पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से मौत का घाट उतार दिया. घटना शनिवार देर शाम की है. मृतका की पहचान अलीनगर थाना क्षेत्र की हनुमाननगर पंचायत के लीलपुर निवासी पिंकी देवी (29) के रूप में की गयी. उसकी शादी दो साल पहले दिल्ली के रामकुमार राम से हुई थी. उसे एक साल का बेटा भी है. घटना की ठोस वजह तो पता नहीं चल सका. बताया जा रहा है कि दोनों में पूर्व से किसी-किसी बात पर विवाद होता रहता था. बताया जाता है कि पिंकी के पिता दो महीने पूर्व अपनी बेटी को गांव ले आए थे. आरोपित रामकुमार राम भी दो महीने से ससुराल में ही रह रहा था. फिलहाल पिंकी देवी गांव आ गयी और पकड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में साफ-सफाई का काम करने लगीं. शनिवार को जब वह काम से घर लौट रही थीं, तो पहले से घात लगाए बैठे उसके पति ने धारदार हथियार से उसपर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने आरोपित पति राम कुमार राम को पकड़ लिया और सकतपुर थाना को सूचना दी. सकतपुर पुलिस ने आरोपित को कब्जे में ले लिया. मामले में सकतपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >