दरभंगा: 25 जुलाई को सभी सरकारी स्कूलों में होगी पीटीएम, अभिभावकों की भागीदारी पर जोर

25 जुलाई को बिहार के सभी सरकारी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) आयोजित की जाएगी. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षणिक विकास और अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाना है. कम उपस्थिति वाले बच्चों के लिए संयुक्त कार्ययोजना बनेगी.

Darbhanga PTM News: सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, नियमित उपस्थिति और अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से 25 जुलाई को राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित की जाएगी. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों, जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और विद्यालय प्रधानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

व्यापक प्रचार-प्रसार और अभिभावकों को आमंत्रण

जारी पत्र के अनुसार बैठक में प्रत्येक छात्र के अभिभावकों की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विद्यालयों को व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया है. अभिभावकों को निमंत्रण पत्र, व्हाट्सएप ग्रुप, फोन कॉल, एसएमसी सदस्यों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आमंत्रित किया जाएगा.

कम उपस्थिति वाले बच्चों के लिए बनेगी संयुक्त कार्ययोजना

बैठक के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षणिक प्रगति, सीखने के स्तर, अनुशासन, गृहकार्य और परीक्षा परिणाम पर अभिभावकों से विस्तार से चर्चा की जाएगी. जिन बच्चों की उपस्थिति कम है या जिनका सीखने का स्तर कमजोर है, उनके सुधार के लिए अभिभावकों के साथ संयुक्त कार्ययोजना तैयार की जाएगी.

विद्यालय विकास और सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर विचार-विमर्श

बैठक में विद्यालय विकास, स्वच्छता, पोषण, पुस्तकालय, खेलकूद और नियमित पढ़ाई जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा. नामांकित प्रत्येक बच्चे के अभिभावकों से व्यक्तिगत संवाद स्थापित किया जाएगा. विद्यालय प्रधानों को बैठक की कार्यवाही का अभिलेखीकरण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश मिला है.

ये भी पढ़ें: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, दो पालियों में चलेंगे जिले के 47 सरकारी स्कूल


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >