Darbhanga News: रुस्तमपुर में सर्पदंश से बच्ची की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Darbhanga News:रूस्तमपुर निवासी अमित कुमार सिंह की नौ वर्षीया पुत्री आराध्या कुमारी की मौत सोमवार की देर रात सर्पदंश से हो गयी.

Darbhanga News: हायाघाट. थाना क्षेत्र के रूस्तमपुर निवासी अमित कुमार सिंह की नौ वर्षीया पुत्री आराध्या कुमारी की मौत सोमवार की देर रात सर्पदंश से हो गयी. थानाध्यक्ष रुदल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया. इधर इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वार्ड पार्षद विकास कुमार सिंह ने घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. साथ ही हायाघाट पीएचसी में हर जरूरी दवा व विशेषज्ञ डॉक्टर की पदस्थापन की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >