एसएसपी ने थानों के आइटी प्रभारियों को दिया निर्देश, 24 घंटे में अपलोड करें प्राथमिकी व गिरफ्तारी मेमो

दरभंगा SSP जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने थानों के PC प्रभारी व IT प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने निर्देश दिया कि FIR और गिरफ्तारी मेमो 24 घंटे के भीतर राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के पोर्टल पर अपलोड किए जाएं. साथ ही, कांड से संबंधित वीडियो और तस्वीरें ई-साक्ष्य एप्लीकेशन पर अपलोड करने का भी आदेश दिया गया.

Darbhanga News: एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने मंगलवार को अपने कार्यालय के सभा कक्ष में जिले के सभी थानों के पीसी प्रभारी सह सूचना प्रौद्योगिकी प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में न्यायालय से संबंधित कार्यों, पुलिस अभिलेखों के डिजिटल अपडेट और ई-साक्ष्य से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गयी. एसएसपी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

न्यायालय से प्राप्त आदेशों का समय पर कराएं तामिला

एसएसपी ने कहा कि न्यायालय से प्राप्त सभी आदेशिकाओं का समय पर तामिला कराया जाये. न्यायालय द्वारा मांगी गयी कांड दैनिकी भी निर्धारित समय के अंदर जमा की जाये. उन्होंने स्पष्ट कहा कि न्यायालय से संबंधित कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

उन्होंने स्टेशन डायरी, प्राथमिकी रिपोर्ट और अन्य संबंधित दस्तावेजों की अपराध एवं अपराधी अभिलेख प्रणाली में वास्तविक समय पर प्रविष्टि करने का निर्देश दिया.

ई-साक्ष्य पर वीडियो और तस्वीरें करें अपलोड

एसएसपी ने कांड से संबंधित महत्वपूर्ण वीडियो और तस्वीरों को नियमानुसार ई-साक्ष्य एप्लीकेशन पर अपलोड करने को कहा. पुराने कांडों की केस डायरी को भी वर्षवार अपराध एवं अपराधी अभिलेख प्रणाली में अपलोड करने का निर्देश दिया गया.

इसके अलावा ई-समन से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा करने और दर्ज प्राथमिकी तथा गिरफ्तारी ज्ञापन को 24 घंटे के अंदर राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया.

जीरो एफआइआर और आरोप पत्र की भी होगी डिजिटल एंट्री

बैठक में शून्य प्राथमिकी को संबंधित दूसरे राज्य में भेजने और आरोप पत्र तथा अंतिम प्रपत्र को अपराध एवं अपराधी अभिलेख प्रणाली में अपलोड करने का निर्देश दिया गया.

एसएसपी ने गुमशुदा व्यक्तियों से संबंधित मामलों की जानकारी भी नियमित रूप से अद्यतन रखने को कहा. अपराध अभिलेख समन्वय और एकीकृत अपराध एवं आपराधिक न्याय प्रणाली में प्रतिदिन प्रवेश कर आवश्यक जानकारी खोजने का भी निर्देश दिया गया.

एसएसपी ने सभी थानों के पीसी प्रभारियों और सूचना प्रौद्योगिकी प्रभारियों को निर्देशों का गंभीरता से पालन करने को कहा, ताकि पुलिस की न्यायालय संबंधी प्रक्रिया और डिजिटल अभिलेख व्यवस्था समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से संचालित हो सके.

यह भी पढ़ें

Darbhanga News: सहयोग शिविर में कम भीड़ पर पर्यावरण मंत्री ने अधिकारी को लगायी फटकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar raushan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >