आग लगने के एक सप्ताह बाद भी राहत का इंतजार, अंचल कार्यालय के चक्कर लगा रहा अग्निपीड़ित परिवार

दौलतपुर के टोटाही मुसहरी में आग से फागुनी सदा का घर और बकरियां जल गईं. घटना के एक सप्ताह बाद भी सरकारी राहत नहीं मिलने से पीड़ित परिवार परेशान है. अंचल कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें कोई सहायता नहीं मिली है, जबकि प्रशासन की ओर से राशि उपलब्ध न होने की बात कही जा रही है.

Darbhanga News: नगर परिषद के वार्ड सात स्थित टोटाही मुसहरी निवासी अग्निपीड़ित फागुनी सदा का परिवार घटना के एक सप्ताह बाद भी सरकारी राहत के लिए अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहा है. 14 अगस्त की रात अचानक लगी आग में फागुनी सदा का आवासीय घर जल गया था. आग की चपेट में आने से आधा दर्जन बकरियों की भी मौत हो गयी थी.

एक सप्ताह बाद भी नहीं मिली तत्काल राहत

फागुनी सदा ने बताया कि घटना के बाद से अब तक सरकारी स्तर पर मिलने वाली तत्काल राहत उन्हें नहीं मिली है. उनका कहना है कि सरकार की ओर से आपदा पीड़ितों को 24 घंटे के भीतर राहत उपलब्ध कराने की बात कही जाती है, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के कारण घटना के एक सप्ताह बाद भी सहायता नहीं मिल सकी है.

पीड़ित परिवार के अनुसार, राहत की उम्मीद में रोज अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

आपदा मद में राशि उपलब्ध नहीं : सीओ

इस संबंध में प्रभारी सीओ राजीव ने बताया कि फिलहाल आपदा मद में राशि उपलब्ध नहीं है. इसके बावजूद एक-दो दिनों के भीतर पीड़ित परिवार को राहत उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि आग में जली बकरियां पंजीकृत नहीं थीं. इसलिए उनके लिए मुआवजा देय नहीं होगा.

यह भी पढ़ें

Darbhanga News: सुनीता देवी हत्याकांड में मो. शहनवाज दोषी करार, 24 अगस्त को सजा पर फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुबोध नारायण पाठक

सुबोध नारायण पाठक पिछले 20 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ये सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स व नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >