एक साल से बंद नल-जल योजना के विरोध में महिलाओं का सड़क जाम, पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा

बसतपुर पंचायत के कोकट गांव में नल-जल योजना से पेयजल आपूर्ति एक वर्ष से बंद है. इससे परेशान महिलाओं ने सोमवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. उन्होंने पेयजल संकट के समाधान की मांग की.

Darbhanga News: प्रखंड क्षेत्र की बसतपुर पंचायत के कोकट गांव में नल-जल योजना से पेयजल आपूर्ति करीब एक वर्ष से बंद रहने के विरोध में सोमवार को महिलाओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. आक्रोशित महिलाओं ने पेयजल संकट के समाधान की मांग करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया.

Bahadurpur News: एक वर्ष से नहीं मिल रहा पेयजल

प्रदर्शनकारी रामकुमारी देवी, किरण देवी, कुशमा देवी, मनोरमा देवी, सुषमा देवी, रामरती देवी और पिंकी देवी समेत दर्जनों महिलाओं ने बताया कि गांव में नल तो लगाए गए हैं, लेकिन पिछले करीब एक वर्ष से पानी की आपूर्ति बंद है. इसके कारण उन्हें पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हुआ समाधान

महिलाओं का कहना है कि उन्होंने कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ. उन्होंने स्वयं पाइपलाइन की खुदाई कर जलापूर्ति बहाल करने का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. प्रदर्शन के दौरान कुछ महिलाओं ने पंचायत प्रतिनिधियों पर सुविधा बहाल करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप भी लगाया. हालांकि इस संबंध में संबंधित जनप्रतिनिधियों का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका.

मुखिया ने पीएचईडी पर डाली जिम्मेदारी

पंचायत की मुखिया नीलम कुमारी ने बताया कि नल-जल योजना का संचालन अब पीएचईडी विभाग के अधीन है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत मिलने पर संबंधित जूनियर इंजीनियर को इसकी जानकारी दी जाती है. पंचायत स्तर पर अब इस योजना का संचालन या मरम्मत कार्य नहीं किया जाता.

पुलिस ने खुलवाया सड़क जाम

महिलाओं ने कोकट गांव को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली मुख्य सड़क को घंटों जाम रखा, जिससे आवागमन प्रभावित रहा. सूचना मिलने पर पतोर थानाध्यक्ष चन्द्रभूषण कुमार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया. इसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हुई.

यह भी पढ़ें:बेनीपुर में बंद घरों को बना रहे निशाना, तीन घरों में चोरी से फैली दहशत


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >