ड्रीम एलेवन ने फ्रेंड‍्स क्लब को सात विकेट से हराया

Published at :22 Dec 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
ड्रीम एलेवन ने फ्रेंड‍्स क्लब को सात विकेट से हराया

दरभंगा : मिर्जापुर गौशाला परिसर मैदान में आयोजित यूनिक क्लब ड‍्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे लीग मैच में ड्रीम एलेवन क्रिकेट क्लब ने फ्रेंड‍्स एलेवन क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हरा दिया. पिछले साल की विजेता ड्रीम एलेवन ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैंसला किया. बल्लेबाजी का न्योता पाकर फ्रेंड‍्स एलेवन ने निर्धारित […]

विज्ञापन

दरभंगा : मिर्जापुर गौशाला परिसर मैदान में आयोजित यूनिक क्लब ड‍्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे लीग मैच में ड्रीम एलेवन क्रिकेट क्लब ने फ्रेंड‍्स एलेवन क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हरा दिया. पिछले साल की विजेता ड्रीम एलेवन ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैंसला किया. बल्लेबाजी का न्योता पाकर फ्रेंड‍्स एलेवन ने निर्धारित 16 ओवर में 5 विकेट खोकर 72 रन बनाये. इसमें कन्हैया 33 व वसीम ने 12 रनों का योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ड्रीम एलेवन ने महज 13 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाकर मैच जीत लिया. इसमें कप्तान अंकुर ने नाबाद 28 और हर्षवर्द्धन ने 24 रनों का योगदान दिया.

हरफनमौला प्रदर्शन के लिये हर्षवर्द्धन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. आयोजन समिति के सचिव अविनाश कुमार झा ने बताया कि गुरुवार को मां मलेच्छ मर्दनी क्रिकेट क्लब और पोआइजन एलेवन क्रिकेट क्लब के बीच मैच होगा. अध्यक्ष सुमित कुमार झा ने बताया कि टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए मुरली झा, रतिश झा, अविनाश झा, विकाश आदि का महत्वपूर्ण योगदान है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन