डीआइजी बोले,कोर्ट परिसर में खुलेगी पुिलस चौकी

बेतिया : बबलू दूबे की हत्या के मामले का जायजा लेने चंपारण रेंज के प्रभारी डीइआजी अनिल कुमार सिंह पहुंचे. डीआइजी ने पूरे मामले की जानकारी ली. हत्या कैसे हुई, कब हुई और कोर्ट की सुरक्षा में कहां चूक हुई. इस पर स्थानीय पुलिस से जानकारी ली. उन्होंने कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया. […]
बेतिया : बबलू दूबे की हत्या के मामले का जायजा लेने चंपारण रेंज के प्रभारी डीइआजी अनिल कुमार सिंह पहुंचे. डीआइजी ने पूरे मामले की जानकारी ली. हत्या कैसे हुई, कब हुई और कोर्ट की सुरक्षा में कहां चूक हुई. इस पर स्थानीय पुलिस से जानकारी ली. उन्होंने कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया. कहा कि कोर्ट परिसर में पुलिस चौकी खुलेगी.
इसके लिए एसपी से प्रस्ताव मांगा जायेगा. डीआइजी श्री सिंह ने मामले की जांच कर रही पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश भी दिये. उन्होंने स्थानीय पुलिस से कहा कि मामले की जांच में किसी भी तरह की दिक्कत आये, तो उन्हें बताएं. डीआइजी ने फोरेसिंक जांच टीम को बुलाने व मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच के निर्देश दिये. कहा कि ऐसे मामलों को अंजाम देने वाले बेहद शातिर किस्म के अपराधी होते हैं. पुलिस जांच नहीं भटकनी चाहिए, इसके लिए अभी से होमवर्क शुरू कर दें. मौके पर मौजूद एसडीपीओ संजय झा को उन्होंने कोर्ट की सुरक्षा हर हाल में पुख्ता करने के निर्देश दिये. उन्होंने कोर्ट की सुरक्षा में जवानों के अलावा दारोगा रैंक के अधिकारी के तैनाती की भी बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




