रामरेखा नदी का जल स्तर बढ़ा, डायवर्सन टूटा

रामनगर(पचं) : शुक्रवार की देर रात हुई जोरदार बारिश से रामरेखा नदी का जल स्तर बढ़ गया है. जलस्तर बढ़ने और बारिश के कारण नदी पर बना डायवर्सन टूट गया. इससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. वाहनों के कारण बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. विदित हो कि रामरेखा नदी नगर को […]
रामनगर(पचं) : शुक्रवार की देर रात हुई जोरदार बारिश से रामरेखा नदी का जल स्तर बढ़ गया है. जलस्तर बढ़ने और बारिश के कारण नदी पर बना डायवर्सन टूट गया. इससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. वाहनों के कारण बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. विदित हो कि रामरेखा नदी नगर को दो हिस्सों में बांटती है.
पुराने पुल जर्जर होने से इस पर एक साल से स्क्रू पाइल पुल निर्माणाधीन है. पिछले साल बरसात में डायवर्सन के बह जाने के बाद ग्रामीणों के आक्रोश एवं प्रशासन के दबाव के बाद निर्माण एजेंसी ने एक पक्का तथा एक कच्चा डायवर्सन बनाया था. पक्के डायवर्सन से बड़े-बड़े वाहनों का आना जाना होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




