शमशुल सहित अन्य पर एनआइए में तीन मामले दर्ज

Updated at : 31 Jan 2017 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
शमशुल सहित अन्य पर एनआइए में तीन मामले दर्ज

मोतिहारी : भारत और नेपाल में गिरफ्तार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के छह सार्गिदों सहित फरार अन्य संदिग्धों पर देशद्रोह सहित आठ विभिन्न धाराओं में एनआइए ने प्राथमिकी दर्ज की है. इसमें आदापुर के दीपक राम व अरूण राम की हत्या समेत कानपुर व घोड़ासहन रेलकांड शामिल है. तीनों घटनाएं एक-दुसरे से जुड़ी है. इस […]

विज्ञापन

मोतिहारी : भारत और नेपाल में गिरफ्तार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के छह सार्गिदों सहित फरार अन्य संदिग्धों पर देशद्रोह सहित आठ विभिन्न धाराओं में एनआइए ने प्राथमिकी दर्ज की है. इसमें आदापुर के दीपक राम व अरूण राम की हत्या समेत कानपुर व घोड़ासहन रेलकांड शामिल है. तीनों घटनाएं एक-दुसरे से जुड़ी है. इस लिए एनआइए तीन अलग-अलग मामले दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है. इधर अपुष्ट सूत्रों की माने तो आंध्र प्रदेश रेल हादसे में भी इन संदिग्धों पर 120 बी के तहत मामला दर्ज करने की उच्च स्तरीय कार्रवाई चल रही है. एनआइए रक्सौल व आदापुर से गिरफ्तार तीन संदिग्धों को ट्रांजिट रिमांड पर लेने व नेपाल में गिरफ्तार ब्रजकिशोर, शंभु व मुजाहीर के प्रत्यर्पण की दिशा में कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है.

जिन पर देशद्रोह का मामला दर्ज हुआ है, उसमें नेपाल में गिरफ्तार आइएसआइ एजेंट ब्रजकिशोर गिरि, शंभु गिरि, मुजाहीद अंसारी तथा मोतिहारी में गिरफ्तार मोतीलाल पासवान, मुकेश यादव व उमाशंकर, दुबई में बैठे मास्टर माइंट शमशुल होदा व फरार गजेंद्र शर्मा, राकेश यादव सहित अन्य शामिल है.

देशद्रोह सहित आठ विभिन्न धाराओं में दर्ज हुआ मामला
घोड़ासहन, कानपुर रेलकांड व दोहरे हत्या में हुआ केस
एनआइए का अनुसंधान शुरू, विभिन्न पहलुओं पर जांच
गिरफ्तार संदिग्धों को एनआइए लेगी ट्रांजिट रिमांड पर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन