तुरकौलिया में बाइक व रुपये के लिए विवाहिता को घर से निकाला

मोतिहारी : तुरकौलिया थाना के रघुनाथपुर बालगंगा निवासी मुन्ना कुमार की पत्नी इंदू देवी ने अपने पति, सास, ससुर को आरोपित करते हुए पुलिस कैंप में एक आवेदन देते हुए कहा कि मेरी शादी आज से 13 वर्ष पूर्व मुन्ना कुमार के साथ हुई थी. अब वे दहेज में हीरो बाइक एवं दो लाख रुपया […]
मोतिहारी : तुरकौलिया थाना के रघुनाथपुर बालगंगा निवासी मुन्ना कुमार की पत्नी इंदू देवी ने अपने पति, सास, ससुर को आरोपित करते हुए पुलिस कैंप में एक आवेदन देते हुए कहा कि मेरी शादी आज से 13 वर्ष पूर्व मुन्ना कुमार के साथ हुई थी. अब वे दहेज में हीरो बाइक एवं दो लाख रुपया की मांग कर रहे है. इस बाबत अपने पति, सास ससुर को समझाया कि मेरे पिता जी ने अपनी औकात से अधिक दहेज देकर शादी -व्याह किये, जो कर्ज अभी जा कर उत्तरा है. अभी कुछ भी देने में असमर्थ है,
लेकिन वे लोग नही मानते. रविवार को मार-पीट कर घर से निकाल दिया है. दिये गये आवेदन में इंदू ने कहा कि मेरे पिता जी भी कईबार उन लोगों को समझाया लेकिन उनके साथ भी मार-पीट कर घर से भगा दिया. इधर वे लोग अज्ञात महिला को घर लेकर आ रहे है, और कह रहे है कि खरवास बाद इसी से शादी कर देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




