दिल्ली कमिश्नर के घर से चोरी में छापेमारी, एक िगरफ्तार

मोतिहारी : दिल्ली में एक कमिश्नर के घर से करीब एक करोड़ की चोरी कर फरार बदमाश की तलाश में जमला में छापेमारी की गयी. वहां से रंजन साह नाम का युवक पकड़ा गया है. बताया जाता है कि रंजन के नाम से जारी वोटर आईकार्ड के आधार पर एक युवक दिल्ली में एक कमिश्नर […]
मोतिहारी : दिल्ली में एक कमिश्नर के घर से करीब एक करोड़ की चोरी कर फरार बदमाश की तलाश में जमला में छापेमारी की गयी. वहां से रंजन साह नाम का युवक पकड़ा गया है. बताया जाता है कि रंजन के नाम से जारी वोटर आईकार्ड के आधार पर एक युवक दिल्ली में एक कमिश्नर के घर नौकर का काम करता था.
एक तीन रोज पहले मौका पाकर नकद,आभूषण सहित करीब एक करोड़ की सम्पत्ति लेकर फरार हो गया. साउथ दिल्ली के सफदरगंज थाना में कमिश्नर ने वोटर आईकार्ड के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. सफदरगंज थाना के इंस्पेक्टर अनंत कुमार गुंजन रविवार की रात मोतिहारी पहंुचे. मुफस्सिल थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी के सहयोग से वोटर आइकार्ड के आधार जमला गांव में छापेमारी कर रंजन साह को पकड़ लिया.
उसकी गिरफ्तारी के बाद मामला और उलझ गया,क्योंकि वोटर आईकार्ड पर रंजन साह,गांव जमला, थाना मुफस्सिल, जिला पूर्वी चंपारण व पिता का नाम सोहन प्रसाद है, लेकिन फोटो रंजन की जगह किसी दूसरे व्यक्ति का है. दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर गुंजन संदिग्ध रंजन के साथ जमला के बीएलओ को पकड़ सोमवार को निर्वाचन कार्यालय पहुंचे. रंजन के वोटर आईकार्ड की पड़ताल के लिए निर्वाचन कार्यालय में आवेदन दिया है. वहीं रंजन से सख्ती के साथ पूछताछ की जा रही है. इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला हाईलेवल का है. चोरी की घटना को लेकर सफदरगंज थाना में कांड संख्या 515/16 दर्ज है. बताया जाता है कि दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर टीम को लेकर हवाई जहाज से पटना पहुंचे. वहां से बस पकड़ मोतिहारी आने के बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से जमला में छापेमारी कर रंजन को दबोच लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




