Buxar News: पुलिस ने दो वारंटीयो को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर भेजा जेल

स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो जगहों से शनिवार की रात्रि विशेष समकालीन अभियान के तहत रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

डुमरांव

. स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो जगहों से शनिवार की रात्रि विशेष समकालीन अभियान के तहत रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार शनिवार की रात्रि विशेष समकालीन अभियान के तहत रात्रि गश्ती के दौरान दो अलग-अलग जगह से फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. दोनों फरार वारंटियों की छापेमारी कर घर से गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार वारंटी की पहचान घलू राम, पिता विद्यासागर राम, स्थान वार्ड 34 डुमरांव, थाना डुमरांव, धर्मनाथ माली, पिता राजेंद्र माली, स्थान छठिया पोखरा, थाना डुमरांव को गिरफ्तार किया गया है, दोनों गिरफ्तार वारंटी को कानूनी कार्रवाई करते हुए एनबी डब्लू के तहत रविवार को जेल भेज दिया गया. वहीं पुलिस ने एक शराबी को शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में नगर से गिरफ्तार की है. पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक शराब पीकर मोहल्ले में उत्पात मचा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस में त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहल्ले में पहुंची तो देखा की एक युवा के उत्पात मचाते हुए हल्ला-गुल्ला कर रहा है. युवक को पड़कर पुलिस ने अनुमंडलीय अस्पताल ले जाकर जब जांच कराई तो वहां पर शराब पीने की डॉक्टर द्वारा पुष्टि की गई. युवक की पहचान विकास कुमार बहेलिया, पिता श्रीभगवान बहेलिया, स्थान हरि चौबे की गली डुमरांव , थाना डुमरांव के रूप में की गई है. युवक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >