रघुनाथपुर में बिजली व्यवस्था सुधार की दिशा में पहल तेज, पोल व लोड बैलेंसिंग कार्य पूरा

Buxar News : क्षेत्र में बिजली के पोल, तारों और तकनीकी संरचना का विस्तृत निरीक्षण जल्द किया जाएगा. इसके बाद आवश्यकतानुसार आगे का प्रस्ताव तैयार कर सुधार कार्य आगे बढ़ाया जाएगा.

Buxar News : (संतोष कांत की रिपोर्ट) 

जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की दिशा में कवायद तेज हो गई है. साथ ही क्षेत्र में खेल मैदान की संभावनाओं को लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर पहल आगे बढ़ी है.

सामाजिक कार्यकर्ता की पहल से शुरू हुई कार्रवाई

रघुनाथपुर पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता शैलेश कुमार ओझा द्वारा बिहार सरकार के ‘सहयोग पोर्टल’ पर दर्ज कराई गई शिकायत के बाद यह प्रक्रिया तेज हुई. उन्होंने 21 मई 2026 को पंजीकरण संख्या REF128233 के तहत आवेदन दिया था, जिसमें उन्होंने युवाओं के लिए खेल मैदान की मांग के साथ-साथ पंचायत में बुनियादी सुविधाओं के सुधार की आवश्यकता भी उठाई थी.

बिजली ढांचे को लेकर विभाग ने दिखाई सक्रियता

शिकायत पर संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ने तुरंत कार्रवाई शुरू की. ग्रामीण क्षेत्र में बिजली पोल पर बढ़ते लोड, लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं के समाधान के लिए तकनीकी स्तर पर काम किया गया.

लोड बैलेंसिंग का कार्य पूरा

विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, मात्र 9 दिनों के भीतर 30 मई को लोड बैलेंसिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया. इससे ट्रांसफार्मर और पोल पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाव को कम किया गया है, जिससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है.

जल्द होगा निरीक्षण, पोल और तारों की स्थिति का आकलन

विद्युत कार्यपालक अभियंता ने अपने प्रतिवेदन में कहा है कि क्षेत्र में बिजली के पोल, तारों और तकनीकी संरचना का विस्तृत निरीक्षण जल्द किया जाएगा. इसके बाद आवश्यकतानुसार आगे का प्रस्ताव तैयार कर सुधार कार्य आगे बढ़ाया जाएगा.

Also Read: केसठ सहयोग शिविर में 78 लोगों ने दिए आवेदन, राजस्व विभाग से जुड़े मामले रहे सबसे ज्यादा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >