वार्ड 16 के परिसीमन को लेकर भ्रम पर पूर्व विधायक ने उठाये सवाल, नगर परिषद से मांगा आधिकारिक स्पष्टीकरण

Buxar News : बक्सर नगर परिषद के वार्ड संख्या 16 में परिसीमन को लेकर उपजे भ्रम पर पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने नगर परिषद प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने और जनता के सवालों का जवाब देने की मांग की है.

Buxar News : नगर परिषद के वार्ड संख्या 16 में कथित परिसीमन को लेकर आम जनता के बीच उत्पन्न भ्रम और असमंजस पर पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने कड़ा रुख अपनाया है. मंगलवार को शहर के सती घाट पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने नगर परिषद प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए जनता के बीच स्थिति स्पष्ट करने के लिए आधिकारिक स्पष्टीकरण की मांग की.

परिसीमन को लेकर पूर्व विधायक ने नगर परिषद से पूछे चार सवाल

पूर्व विधायक ने प्रशासनिक चुप्पी पर सवाल उठाते हुए नगर परिषद के सक्षम पदाधिकारियों से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की. उन्होंने पूछा कि क्या नये परिसीमन के लिए कोई कमेटी गठित की गयी है? यदि कमेटी बनी है, तो उसकी अध्यक्षता कौन कर रहा है और इसमें कितने सदस्य हैं? उन्होंने परिसीमन के लिए तय जनसंख्या के आधार तथा शहर की मैपिंग और चौहद्दी निर्धारण के नियम को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की. उनका कहना था कि इन सवालों का जवाब नहीं मिलने से जनता में नाराजगी बढ़ रही है.

Also Read : बक्सर के इजरी सीलराम में पौधारोपण अभियान, 17 पौधे लगाकर संरक्षण का लिया संकल्प

बिना आधिकारिक घोषणा के मापी से बढ़ी लोगों की परेशानी

वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विजय राजभर ने बताया कि नगर परिषद के कर्मियों द्वारा वार्ड में आकर मापी करने और नया परिसीमन होने की बात कहे जाने के बाद से स्थानीय निवासी परेशान हैं. उन्होंने कहा कि बिना किसी आधिकारिक घोषणा के इस तरह की कार्रवाई होने से लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

Also Read : बक्सर में शुरू हुआ मिशन परिवार विकास अभियान, 26 सितंबर तक चलेगा परिवार नियोजन कार्यक्रम

वार्ड बदलने पर जरूरी दस्तावेजों में पता बदलने की चिंता

स्थानीय लोगों को आशंका है कि यदि परिसीमन के बाद उनका वार्ड बदलता है, तो जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार और पहचान पत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों में पता बदलवाने के लिए उन्हें बार-बार नगर परिषद कार्यालय की दौड़ लगानी पड़ सकती है. इसी वजह से लोग परिसीमन की वास्तविक स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी चाहते हैं.

संवाददाता सम्मेलन में कई प्रबुद्ध लोग रहे मौजूद

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, कांग्रेस व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दौलत चंद गुप्ता, कामेश्वर पांडेय, गोपाल शर्मा, ई. रामप्रसन्न द्विवेदी, नीलू मिश्र, भृगुनाथ तिवारी, अभिषेक राय, मदन वर्मा सहित वार्ड नंबर 16 की आम जनता मौजूद रही.

Also Read : बक्सर में सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा विधि प्रकोष्ठ की बैठक, 17 सितंबर को सिविल कोर्ट परिसर में मनेगा पीएम का जन्मदिन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओंकार नाथ मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >