बिहार के बक्सर में पुलिस पर फायरिंग, शराब तस्करों पर कार्रवाई करने पहुंची थी टीम

Buxar News: बिहार के बक्सर में शराब माफियाओं के खिलाफ एक्शन लेने गई उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग हुई है. बताया जा रहा है कि अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह 4: 30 बजे की है.

Buxar News: बिहार में शराब माफियाओं की गुंडई चरम पर है. इन लोगों में पुलिस का बिल्कुल खौफ नहीं है. शनिवार सुबह शराब माफिया पर एक्शन लेने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला हुआ है. हालांकि इस घटना में सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं.

क्या -क्या बरामद हुआ

उत्पाद विभाग को गुप्त जानकारी मिली थी कि गंगा नदी के पार से अवैध रूप से शराब की तस्करी की जा रही है. सूचना की पुष्टि के लिए तीन सदस्यीय टीम राजघाट पहुंची. जैसे ही तस्करों ने पुलिस को अपनी ओर आते देखा, वे अंधेरे का फायदा उठाकर गोली चलाते हुए फरार हो गए. मौके से पुलिस ने दो बोरा अवैध शराब और एक नीली रंग की पल्सर बाइक (150cc) बरामद की है. बाइक के पीछे ‘छात्र संघ’ लिखा हुआ था और उसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP 60 AH 1423 है. पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

माफियाओं की योजना पर फेरा पानी

मिली जानकारी के अनुसार, शराब तस्करों ने गंगा पुल पर सख्त निगरानी को देखते हुए उत्तर प्रदेश से नाव के जरिए गंगा नदी पार कर बिहार के बक्सर जिले के राजघाट पर शराब उतारी थी. इसके बाद शराब को पल्सर बाइक पर लादकर कहीं और ले जाने की तैयारी थी. लेकिन समय पर पहुंची उत्पाद पुलिस ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले थानाध्यक्ष

नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि कुछ तस्करों की पहचान कर ली गई है. जिले में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की गई है और उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बता दें कि बक्सर जिले में गंगा नदी, उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा को निर्धारित करती है. बिहार में शराबबंदी के बाद पुलों पर सुरक्षा और निगरानी कड़ी कर दी गई है, जिससे शराब तस्कर अब गंगा नदी के रास्ते को सुरक्षित मानते हुए तस्करी करते हैं.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के 24 जिलों में अगले 48 घंटे होगी मूसलाधार बारिश! IMD ने मेघगर्जन और वज्रपात पर जारी किया येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >