Buxar News: महिला से मारपीट करने के आरोप में दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव से महिला से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. थाना क्षेत्र के अरक गांव में एक महिला के घर के सामने कुड़ा करकट फेक रहे थे.

कृष्णाब्रह्म (बक्सर).

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव से महिला से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. थाना क्षेत्र के अरक गांव में एक महिला के घर के सामने कुड़ा करकट फेक रहे थे. जब महिला ने ऐसे करने से मना की तो महिला के साथ मारपीट कर लोगों ने जख्मी कर दिए. जहा जख्मी महिला का इलाज डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया, वही जख्मी महिला के पुत्र के बयान पर स्थानीय थाना में दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाने में दर्ज प्राथमिकी में महिला के पुत्र द्वारा आरोप लगया गया है कि शुक्रवार की शाम मेरे पड़ोसी मेरे घर के सामने कुड़ा करकट फेक रहे थे. मेरी पत्नी ने जब विरोध की तो गली गलौज करने लगे इसी बीच मेरी मां बीच बचाव करने आई तो लोगों ने मारपीट कर मेरी मां को जख्मी कर दिए. जख्मी महिला के पुत्र सत्येन्द्र कुमार सिंह के बयान पर स्थानीय थाना में सीडु सिंह तथा उसकी मां के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >