Buxar News: अवकाश आवेदन में फर्जीवाड़ा को लेकर दो शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण

जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर द्वारा दिनांक 09.04.2025 को प्रखण्ड अंतर्गत मध्य विद्यालय अखौरीपुर गोला का निरीक्षण किया गया

चौसा .

जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर द्वारा दिनांक 09.04.2025 को प्रखण्ड अंतर्गत मध्य विद्यालय अखौरीपुर गोला का निरीक्षण किया गया. जिसमें पाया गया कि विनीता कुमारी विशिष्ट शिक्षिका द्वारा दिये गये विशेषावकाश के आवेदन में व्हाइटनर का प्रयोग कर पूर्व से दर्ज तिथि को मिटाते हुये अवकाश की तिथि 07.04.2025 से 08.04.2025 अंकित किया गया है. विनीता कुमारी का यह कृत्य अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता एवं फर्जीवाड़ा करने का द्योतक है. अवकाश स्वीकृति हेतु दिये गये आवेदन में व्हाइटनर का प्रयोग कर पूर्व से दर्ज तिथि को मिटाते हुये दूसरी तिथि अंकित करने के आलोक में विनीता कुमारी विशिष्ट शिक्षिका से स्पष्टीकरण किया गया है. निरीक्षण के दौरान उक्त स्कूल की शिक्षिका शकुन्तला कुमारी द्वारा तीन अलग-अलग अवकाश का आवेदन विद्यालय में दिया गया है. जिसमें क्रमशः दिनांक 05.04.2025 से 07.04.2025, 07.04.2025 से 09.04.2025 एवं 11.04.2025 से 12.04.2025 तक की अवकाश की तिथि अंकित है. उक्त तीनों आवेदन पत्रों में अवकाश में जाने का कारण बुखार अंकित किया गया है. परन्तु चिकित्सक का पुर्जा संलग्न नहीं है. पूर्व में ही अलग अलग तिथियों को बुखार होने की जानकारी होना आश्चर्यजनक है. स्पष्ट प्रतीत होता है कि शकुन्तला कुमारी द्वारा प्रधानाध्यापक से मिलीभगत कर विद्यालय से गायब रहती हैं और बाद में विद्यालय आकर उपस्थिति दर्ज कर लेती हैं. उपरोक्त दोनों शिक्षिकाओं को तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होता है तो उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >