Buxar News: भूमिहीनों को डीसीएलआर ने दिया बासगीत पर्चा

प्रखंड के अंचल कार्यालय में विभिन्न गांव से पहुंचे आठ लोगों को डीसीएलआर शशिभूषण एवं सीओ डॉ शोभा कुमारी ने बासगीत परचा दिया

राजपुर.

प्रखंड के अंचल कार्यालय में विभिन्न गांव से पहुंचे आठ लोगों को डीसीएलआर शशिभूषण एवं सीओ डॉ शोभा कुमारी ने बासगीत परचा दिया. क्षेत्र के धरनीपुर गांव निवासी मनरावती देवी पिता रोहित चौहान, मंगराव गांव निवासी ललन प्रसाद राम पिता सीताराम कुम्हार, धरनीपुर निवासी बिंदु देवी पिता राजेंद्र नोनिया, कुंती देवी पिता उमाशंकर सिंह, देवढिया गांव निवासी मुख्तार सिंह पिता स्वर्गीय कैलाश सिंह, रामअवध सिंह पिता स्वर्गीय नंदलाल सिंह, कजरिया गांव निवासी माया देवी पिता बालबचन शर्मा,रामुन्ति देवी पिता बटोही शर्मा को परचा दिया गया. डीसीएलआर शशिभूषण ने बताया कि अभियान बसेरा टू के तहत भूमिहीनो को आवासीय भूमि के लिए परचा दिया गया. सीओ डॉक्टर शोभा कुमारी के नेतृत्व में स्थल पर पहुंचकर भूमिहीनों का सर्वेक्षण किया गया था. इन्होंने बताया कि सरकार की सबसे बड़ी महत्वाकांक्षी योजना है. पंचायत में जो भी भूमिहीन गरीब व्यक्ति हैं. उन्हें हर हाल में सर्वेक्षण के बाद पांच डिसमिल जमीन मुहैया कराना है. जो भी भूमिहीन इस योजना से वंचित रह गए हैं. वैसे लोगों के लिए पुनः सर्वेक्षण कर कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें उसका परचा दिया जाएगा.सीओ ने बताया कि फिलहाल अभी इस अभियान के तहत चिन्हित लोगों को पर्चा दिया जा रहा है. अब तक लगभग 11 00 लोगों का सर्वेक्षण किया गया है. जिसमें से लगभग 352 से अधिक लोगों का कागज ऑनलाइन प्रक्रिया करने के बाद इन्हें पर्चा दिया गया है. भूमिहीनों को ऑनलाइन जमीन का कार्य पूरा करके दिया जा रहा है, जो भविष्य में कभी भी इनके साथ धोखाधड़ी नहीं होगा. इसके अलावा अतिक्रमण वाद अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में भी जिन लोगों को नोटिस किया गया है. उन पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >