बक्सर में प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के खिलाफ शिक्षकों-कर्मचारियों का प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

बिहार सरकार के प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के खिलाफ शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया. अधिनियम को शिक्षा विरोधी बताते हुए, उन्होंने विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता और कर्मचारियों की सेवा शर्तों पर खतरे की आशंका जताई है.

University Act 2026: बुधवार को चरणबद्ध आंदोलन के दूसरे दिन महाविद्यालय परिसर में शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने बिहार सरकार के प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के निर्देश पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल हुए.

अधिनियम को शिक्षा विरोधी बताते हुए जताया विरोध

प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रस्तावित अधिनियम को शिक्षा विरोधी करार दिया और इसे तत्काल वापस लेने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की और अधिनियम के प्रावधानों पर आपत्ति जतायी.

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को लेकर जतायी चिंता

महाविद्यालय शिक्षक संघ के सचिव डॉ. योगर्षी राजपूत के नेतृत्व में शिक्षकों ने कहा कि प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 से विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता खतरे में पड़ेगी और शिक्षकों के अधिकारों पर सीधा हमला होगा. उन्होंने सरकार से प्रस्तावित अधिनियम पर पुनर्विचार करते हुए इसे वापस लेने की मांग की.

सेवा शर्तों को लेकर शिक्षकेतर कर्मचारियों ने जताया विरोध

वहीं, शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की सचिव शांति कुमारी देवी ने कहा कि नए नियमों से कर्मचारियों की सेवा शर्तें प्रभावित होंगी, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कर्मचारियों के हितों की अनदेखी नहीं करने की मांग की.

मांग नहीं मानी तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

आंदोलन के दौरान वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे और एकजुटता का संकल्प दोहराया.

संघर्ष मोर्चा ने आगे भी प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के खिलाफ चरणबद्ध विरोध जारी रखने का ऐलान किया है.

इसे भी पढ़ें: मंत्रियों के काफिले संग थावे पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मां सिंहासनी के चरणों में टेका माथा, अधिकारियों को दिए खास निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशुतोष सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >