Buxar News: रेलयात्री कल्याण समिति ने बक्सर स्टेशन परिसर का किया निरीक्षण

विवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष-डॉ सुधीर कुमार सिंह के निर्देश में रेलयात्री कल्याण समिति बक्सर के द्वारा बक्सर स्टेशन परिसर में रेलयात्रियों के सुविधाओं हेतु निरीक्षण किया गया जिसमें बहुत सारी खामियां पायी गयी

बक्सर. रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष-डॉ सुधीर कुमार सिंह के निर्देश में रेलयात्री कल्याण समिति बक्सर के द्वारा बक्सर स्टेशन परिसर में रेलयात्रियों के सुविधाओं हेतु निरीक्षण किया गया जिसमें बहुत सारी खामियां पायी गयी.कई सारे नल खराब पड़े हैं, गर्मी को देखते हुए ठंडे पानी की व्यस्था नही है, आए दिन स्टेशन के मुख्य द्वार पर सवारी गाड़ी के जहां-तहा खाड़ी कर देने के वजह से जाम की समस्या बन जाती हैं जिसके वजह से यात्रियों की ट्रेन छुट जाती हैं इसके अलावा भी कई सारी समस्या देखने को मिलीं. इन सारी समस्याओं को देखते हुए रेलयात्री कल्याण समिति जिला शाखा- बक्सर के सभी सदस्यों/पदाधिकारीगण के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि पिछले बार की भाँति इस बार भी स्टेशन प्रबंधक एवं अन्य सक्षम पदाधिकारी को अवगत कराया जाएगा यदि इससे भी समस्या का समाधान नहीं होता है तो यात्रियों की सुविधा बहाल कराने हेतु धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा. ताकि यात्रियों को हो रही परेशानियों से जल्द से जल्द निजात मिल सके. महामंत्री पंकज कुमार पटेल, अध्यक्ष अनिल सिंह , उपाध्यक्ष बबन राजभर जी, उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय , संरक्षक- बीरेन्द्र ओझा , प्रवक्ता- वैद्य सुरेंद्र पांडेय एवं सदस्यों में चंदा बेगम, रानी पासवान शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raviranjan kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >