Buxar News : (मृत्युंजय सिंह की रिपोर्ट)
भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 30 और 31 मई 2026 को बक्सर के बगीचा लॉन में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र पूर्वाह्न 10:30 बजे शुरू होगा.
इस प्रशिक्षण महाभियान में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया, राज्यसभा सांसद शिवेश राम, प्रमोद चंद्रवंशी, बिहार सरकार की मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, शंभू सिद्धार्थ, संतोष पाठक, मनोज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय तथा सोशल मीडिया सह-संयोजक शिवनारायण पांडेय सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.
संगठन मजबूती, बूथ प्रबंधन व योजनाओं पर चर्चा
पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, प्रशिक्षण शिविर में संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन पर विशेष चर्चा की जाएगी. इसमें जिलेभर के मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे.
जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस महाभियान का उद्देश्य आगामी चुनावों को देखते हुए कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं संगठनात्मक रूप से प्रशिक्षित करना है. दो दिवसीय सत्र में विभिन्न विषयों पर वरिष्ठ नेताओं के व्याख्यान और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
Also Read: भाजपा में संतोष रंजन राय को बड़ी जिम्मेदारी, बने बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष
