शिक्षा मंत्री ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ की बैठक, गोपालगंज और बक्सर जिले में सड़क-पुल निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

Buxar News : शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने NHAI के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की. इस बैठक में उन्होंने गोपालगंज और बक्सर जिले में चल रहे सड़क और पुल निर्माण कार्यों की प्रगति जानी. मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया.

Buxar News : शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शुक्रवार को एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक कर गोपालगंज और बक्सर जिले में चल रहे सड़क, पुल समेत अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और स्थानीय लोगों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया. बिहार सरकार की वेबसाइट पर मिथिलेश तिवारी को शिक्षा मंत्री के रूप में सूचीबद्ध किया गया है.

डुमरिया पुल और मंदिर का निर्माण जल्द पूरा कराने का निर्देश

बैठक में गोपालगंज से जुड़े विभिन्न मामलों की समीक्षा करते हुए शिक्षा मंत्री ने डुमरिया पुल और डुमरिया मंदिर के निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया. इसके साथ ही महम्मदपुर सर्विस रोड के निर्माण में भी तेजी लाने को कहा.

कृतपुरा बाजार में सड़क के गड्ढे को तत्काल भरने का निर्देश

मिथिलेश तिवारी ने रामजानकी पथ पर कृतपुरा बाजार के पास सड़क पर हुए बड़े गड्ढे को तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं हो. उन्होंने फूटानीगंज पेट्रोल पंप के पास कट शुरू करने के कार्य में हुई देरी की भी जानकारी ली और इसे जल्द शुरू कराने को कहा.

Also Read : बक्सर: खेत में पटवन के दौरान करंट की चपेट में आए किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरहिमा में फुट ओवरब्रिज निर्माण पर हुई चर्चा

बैठक में बरहिमा में फुट ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई. शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए.

परमानपुर में जलजमाव की समस्या का मुद्दा उठा

बैठक में एनएच-319 पर बक्सर जिले के नवानगर प्रखंड के परमानपुर की समस्या पर भी विस्तार से चर्चा हुई. शिक्षा मंत्री ने बताया कि ओवरब्रिज के पास पुल निर्माण के कारण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे आसपास के खेतों में पानी भर रहा है.

उन्होंने अधिकारियों को नाला निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही एक तरफ के सर्विस रोड का निर्माण जल्द पूरा कराने को कहा.

Also Read : केसठ में मौसम आधारित शारदीय किसान गोष्ठी का आयोजन, किसानों को दी गयी उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी

विद्यालय के आसपास जल निकासी और सर्विस रोड दुरुस्त करने पर जोर

श्री तिवारी ने कहा कि इस क्षेत्र में विद्यालय भी स्थित है. ऐसे में विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों के आवागमन को देखते हुए सर्विस रोड और जल निकासी की व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करना जरूरी है.

हनुमान मंदिर से जुड़े मामले पर भी हुई चर्चा

बैठक में हनुमान मंदिर से जुड़े मामले पर भी चर्चा हुई. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मंदिर को दूसरी जगह स्थानांतरित किये जाने पर सहमति के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही गयी.

एनएचएआई के कई अधिकारी बैठक में रहे मौजूद

बैठक में एनएचएआई पटना के क्षेत्रीय पदाधिकारी, पटना और मोतिहारी के परियोजना निदेशक तथा छपरा के कार्यपालक अभियंता मौजूद रहे.

Also Read : केसठ में धूमधाम से हुई विश्वकर्मा पूजा, पावर हाउस में जेई के नेतृत्व में हुई पूजा-अर्चना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मृत्युंजय सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >