बैठक से गायब कर्मचारियाें का वेतन बंद करें

Published at :07 Jan 2016 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
बैठक से गायब कर्मचारियाें का वेतन बंद करें

ब्रह्मपुर : प्रखंड कार्यालय में ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग के निदेशक अरुण कुमार सिंह ने बुधवार को बीडीओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियाें के साथ मासिक समीक्षा बैठक की, जिसमें लंबित एवं धीमी गति से चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया़ कृषि, मनरेगा, डीजल अनुदान वृद्धा पेंशन, न्यायालय के लंबित मामलों, जन […]

विज्ञापन

ब्रह्मपुर : प्रखंड कार्यालय में ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग के निदेशक अरुण कुमार सिंह ने बुधवार को बीडीओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियाें के साथ मासिक समीक्षा बैठक की, जिसमें लंबित एवं धीमी गति से चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया़ कृषि, मनरेगा, डीजल अनुदान वृद्धा पेंशन, न्यायालय के लंबित मामलों, जन शिकायत कोषांग से संबंधित मामले की समीक्षा की एवं साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया.

श्री सिंह ने पंचायत के आरक्षण रोस्टर की भी समीक्षा की एवं उसे अविलंब जिला में भेजने का आदेश दिया. बैठक में बीडीओ भगवान झा, कृषि पदाधिकारी गोपाल सिंह एवं विभिन्न पंचायतों के ग्रामसेवक उपस्थित रहे़ बैठक से अनुपस्थित रहनेवाले सुरेंद्र ठाकुर, नथुनी प्रसाद एवं अशोक सिंह का वेतन बंद करने के साथ स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन