उमरपुर में होगा वोट का बहिष्कार

बक्सर : बक्सर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर बक्सर प्रखंड की उमरपुर पंचायत के हजारों लोग इस बार के विधानसभा चुनाव में 28 अक्तूबर को वोट नहीं डालेंगे. इस गांव के लोग एक अदद सड़क के लिए दो दशक से तरस रहे हैं. बरसात के दिनों में कच्ची सड़क पर कीचड़ हो जाता […]
बक्सर : बक्सर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर बक्सर प्रखंड की उमरपुर पंचायत के हजारों लोग इस बार के विधानसभा चुनाव में 28 अक्तूबर को वोट नहीं डालेंगे.
इस गांव के लोग एक अदद सड़क के लिए दो दशक से तरस रहे हैं. बरसात के दिनों में कच्ची सड़क पर कीचड़ हो जाता है, जिससे लोगों का आना-जाना बंद हो जाता है. लोग राह बदल कर जाने को विवश होते हैं.
बाढ़ के समय इस क्षेत्र में पानी घुस जाता है और खेत व मकानों तक पानी पहुंच जाता है. जलजमाव के बीच इस क्षेत्र के लोग रहने को विवश हैं.
पिछले दस सालों से इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की उपेक्षा की है, जिससे ग्रामीणों में जबर्दस्त आक्रोश है. जिलाधिकारी रमण कुमार का स्वच्छता अभियान को लेकर पंचायत में कार्यक्रम था, मगर ग्रामीणों के विरोध की सूचना के बाद जिलाधिकारी ने अपना कार्यक्रम टाल दिया और बीच रास्ते से ही वापस लौट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




