बक्सर : वार्ड सदस्य की हत्या कर लाश छिपाने के लिए हाथ-पैर बांध कर नहर में फेंका

बक्सर : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पवनी गांव में वार्ड सदस्य की हत्या कर उसका शव ठिकाने लगाने की नीयत से नहर किनारे ढूढनी पुल के पास हाथ-पैर बांध कर फेंक दिया गया है. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है. हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं […]

बक्सर : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पवनी गांव में वार्ड सदस्य की हत्या कर उसका शव ठिकाने लगाने की नीयत से नहर किनारे ढूढनी पुल के पास हाथ-पैर बांध कर फेंक दिया गया है. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है. हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

यह भी पढ़ें :गोपालगंज : युवती को जख्मी करनेवाले सिरफिरे आशिक ने अदालत में किया सरेंडर, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

जानकारी के अनुसार, जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की पवनी पंचायत के वार्ड संख्या-9 के वार्ड सदस्य सिकंदर प्रसाद की हत्या सोमवार की रात में ही कर दी गयी. साथ ही शव को ठिकाने लगाने के लिए सिकंदर प्रसाद के हाथ-पैर बांधकर ढूढनी पुल के समीप नहर के पानी में फेंक दिया गया है. हत्या को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि, हत्या क्यों और किसने की यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकाल कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें :बिहार सरकार ने किया दावा, डेंगू या चिकनगुनिया से वर्ष 2018 में एक भी मौत नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >