नालंदा : बिंद में तीन बंद घरों में चोरी का खुलासा, चोर वारदात के बाद लगा देते थे नया ताला; दो गिरफ्तार

नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र में तीन बंद घरों में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. इस मामले में दो आरोपी सूरज कुमार और नीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है. चोरों ने चोरी के बाद मुख्य दरवाजे पर नया ताला लगा दिया था ताकि वारदात का पता न चले.

Nalanda News : नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के महमूदाबाद गांव में चार दिन पहले तीन बंद घरों में हुई चोरी मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. चोरी की घटना में शामिल दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर एक लैपटॉप बरामद किया है. गिरफ्तार चोरों की पहचान महमूदाबाद निवासी सूरज कुमार व नीरज कुमार के रूप में हुई है.

चोरी का तरीका और मुख्य दरवाजे पर नया ताला

बताया जाता है कि करीब एक सप्ताह पहले चोरों ने तीन घरों के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर जेवरात, बर्तन, लैपटॉप समेत लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली थी.

चोरी के बाद चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे पर नया ताला लगा दिया था, जिससे आसपास के लोगों को तत्काल घटना की जानकारी नहीं हो सकी थी.

Also Read : बिहारशरीफ: घर से खेलने निकले 10 वर्षीय मासूम की मौत, सूखे कुएं में मिला शव; गैस से दम घुटने की आशंका

पुलिस की कार्रवाई और सकसोहरा बाजार में सामान बेचने की बात

पुलिस को जांच के दौरान चोरी की घटना में दोनों आरोपितों के शामिल होने की जानकारी मिली. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में चोरी किए गए सामान को पटना जिले के सकसोहरा बाजार में बेचने की बात स्वीकार की.

महमूदाबाद गांव में एक साथ तीन बंद घरों में चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल बन गया था.

Also Read : खाना नहीं मिलने पर 75 वर्षीय पति ने पत्नी की चाकू से हत्या की, थाने पहुंचकर बोला-मुझे फांसी दीजिए

थानाध्यक्ष का बयान और बरामदगी

थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चोरों की निशानदेही पर लैपटॉप भी बरामद किया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मुकुल नाथ

मुकुल नाथ वर्ष 2017 पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. विगत 9 वर्षों से प्रभात खबर के लिए बिंद प्रखंड और आसपास के इलाकों से रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >