बिहार की इन तीन जगहों पर बनेंगे हाईस्पीड रेल कॉरिडोर के स्टेशन, राज्य सरकार ने जताई सहमति…

High Speed Rail Corridor: बिहार में हाईस्पीड रेल कॉरिडोर के तीन स्टेशनों के लिए जगह निर्धारित कर ली गई है. जानकारी के मुताबिक तीनों स्टेशन पटना के बिहटा, गया के मानपुर और बक्सर के हुकाहां में बनाए जाएंगे.

Bihar News: बिहार में हाईस्पीड रेल कॉरिडोर के तीन स्टेशनों के लिए जगह निर्धारित कर ली गई है. जानकारी के मुताबिक तीनों स्टेशन पटना के बिहटा, गया के मानपुर और बक्सर के हुकाहां में बनाए जाएंगे. स्टेशन निर्माण के लिए बिहार सरकार की विभागीय समिति द्वारा जगह पर सहमति जता दी गई है. साथ ही आरा में स्टेशन निर्माण की अनुशंसा भी की गई है.

बता दें कि बिहार में तीन जगह हाईस्पीड रेल का ठहराव प्रस्तावित की गई है. इसीलिए बक्सर, पटना और गया में स्टेशन के लिए जगह को अंतिम रूप प्रदान किया गया है.

एनएचआरसीएल को भेजा गया इन तीन जगहों के नाम

रिपोर्ट्स के मुताबिक इन जगहों के नाम नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिडेट (एनएचआरसीएल) को भेजा गया है. स्टेशन निर्माण के लिए भूमि अर्जन और अन्य जरूरी कार्रवाई वहां के जिला पदाधिकारी करेंगे. जिलाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है. बता दें कि तीनों स्टेशन के लिए 1500 मीटर लंबी और 100 मीटर चौड़ी जमीन चिह्नित की गई है.

Also Read: पटना पुलिस ने डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ाया कदम, ‘जांच प्लेटफॉर्म’ ऐप किया लॉन्च, जानें कैसे करेगा काम…

गया में इस जगह को किया गया है चिन्हित

जानकारी के मुताबिक गया में मानपुर के पास लखनपुर पंचायत में जगह की पहचान की गई है. जो गया-राजगीर एनएच-82 के दक्षिण में स्थित है. मानपुर जंक्शन से 1.7 किमी और गया से 6 किमी दूरी पर स्थित है. गया हवाई अड्डे से 15 किलोमीटर और महाबोधि मंदिर से 16 किमी की दूरी पर स्थित है.

Also Read: पटना टू दिल्ली चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, आठ घंटे में पूरा करेगी सफर, जानें कितना होगा किराया?

पटना में प्रस्तावित जगह से महज 5 मिनट की दूरी पर बिहटा हवाईअड्डा

पटना की बात करें तो बिहटा-मनेर रोड से पूरब आनंदपुर मौजा में जगह चिह्नित की गई है. यहां से बिहटा हवाई अड्डा महज पांच मिनट की दूरी पर स्थित है. यह जगह बिहटा-सरमेरा पथ और पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के पास और शेरपुर-कन्हौली पथ खंड पर स्थित है.

बक्सर में यहां मौजूद है प्रस्तावित स्थल

बक्सर में प्रस्तावित स्थल आरा-बक्सर रेल लाइन से दक्षिण केदारनाथ सिंह कॉलेज के पास मौजा हुकाहां, थाना नंबर 281 के पास मौजूद है. यह महदह के पास है. बक्सर हवाई अड्डा और नगर थाना से इसकी दूरी पांच किमी और पुलिस लाइन से आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

हरियाणा चुनाव को लेकर बीजेपी की First List जारी, इन उम्मीदवारों का कटा टिकट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >