बिहार से दिल्ली-हरियाणा जाना होगा और आसान, पटना पहुंचीं 32 हाईटेक लग्जरी बसें

Bihar News : बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने अंतरराज्यीय यात्रा को बेहतर बनाने के लिए बड़ी तैयारी की है. पटना में 32 नई डीलक्स बसें पहुंच चुकी हैं, जो मई से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला जैसे शहरों के लिए चलेंगी. आने वाले समय में कुल 149 बसों का संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

Bihar News : बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने दूसरे राज्यों के लिए अपनी सेवाओं को विस्तार देते हुए 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा पटना मंगा लिया है. टाटा मोटर्स की ये शानदार एसी और नॉन एसी बसें मई महीने से सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी, जिससे दिल्ली और हरियाणा जैसे राज्यों की यात्रा काफी सुलभ हो जाएगी.

पटना पहुंची ये सभी बसें टाटा मोटर्स की 2×2 सीटर डीलक्स बसें हैं, जिनमें एसी और नॉन एसी दोनों तरह की सुविधाएं शामिल हैं. इन बसों को फिलहाल फतुहा स्थित टाटा एजेंसी के यार्ड में रखा गया है और जल्द ही इन्हें बीएसआरटीसी को सौंप दिया जाएगा.

हाईटेक सुविधाओं से लैस हैं ये ‘सड़क के जहाज’

टाटा मोटर्स की ये नई बसें सुरक्षा के मामले में बेहद एडवांस हैं, जिनमें यात्रियों की मॉनिटरिंग के लिए तीन आधुनिक कैमरे लगाए गए हैं. दो कैमरे बस के अंदरूनी हिस्से को पूरी तरह कवर करते हैं, जबकि एक कैमरा पीछे की तरफ लगा है जो रिवर्स और सुरक्षा में मदद करेगा.

किसी भी आपात स्थिति के लिए इन बसों में पैनिक बटन की सुविधा भी दी गई है, जो यात्रियों को एक सुरक्षित सफर का अहसास कराएगी.

मई से शुरू होगा रफ्तार का असली रोमांच

अभी ये बसें फतुहा स्थित टाटा एजेंसी के यार्ड में खड़ी हैं और अगले कुछ दिनों में कागजी कार्रवाई पूरी होते ही इन्हें निगम को सौंप दिया जाएगा. परिवहन विभाग अब इन बसों के रजिस्ट्रेशन और परमिट की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है, जिसमें लगभग एक महीने का समय लगेगा.

मई के पहले हफ्ते से ही बिहार के विभिन्न जिलों से इनका परिचालन शुरू हो जाएगा, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को प्राइवेट बसों के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा.

उत्तर बिहार के जिलों को मिलेगा सबसे बड़ा तोहफा

बीएसआरटीसी की योजना कुल 149 अंतरराज्यीय बसों को चलाने की है, जिसमें से बाकी बची 117 बसें भी अगले दो महीनों में पटना पहुंच जाएंगी. इन सेवाओं का सबसे अधिक लाभ उत्तर बिहार के जिलों जैसे दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी को मिलेगा.

यहां से गुरुग्राम, अंबाला और दिल्ली के लिए सीधी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी, जिससे रोजगार और व्यापार के सिलसिले में बाहर जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी.

Also Read: भागलपुर, जमालपुर और हावड़ा रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेनें, देखिये रूट और टाइमिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >