बिहार का मौसम: पूरे राज्य में आज IMD का अलर्ट, 26 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम का मिजाज आज से बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग की ओर से आज पूरे राज्य में मौसम बिगड़े रहने की संभावना जताई गई है. कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है. इस तरह से 26 सितंबर तक राज्य में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी.

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम का मिलाजुला असर देखने के लिए मिल रहा है. कहीं तेज धूप तो कहीं बारिश का असर देखा जा रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने आज पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.

इन जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग की माने तो, आज पश्चिम चंपारण और मुजफ्फरपुर में भयंकर बारिश हो सकती है. दोनों जिलों में सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है. इस तरह से आज से अगले तीन से चार दिनों तक राज्य में मौसम बिगड़ा रह सकता है. बिगड़े मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है. खासकर किसानों को खुले में काम नहीं करने की सलाह दी है.

26 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम?

24 सितंबर- इस दिन बिहार में डबल अलर्ट जारी किया गया है. आधे बिहार में ऑरेंज जबकि आधे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सीवान और सारण जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई.

25 सितंबर- मौसम विभाग की मुताबिक, इस दिन भी डबल अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर बिहार और उत्तर-पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि बिहार के पूर्वी हिस्से और दक्षिणी हिस्से के कुछ जिलों में मौसम बिगड़ा रह सकता है.

26 सितंबर- इस दिन आधे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है. खासकर उत्तर बिहार के जिलों में भयंकर बारिश हो सकती है. पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण में मौसम ज्यादा बिगड़ा रह सकता है. इस तरह से 26 सितंबर तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पिछले 24 घंटों में मौसम का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम की बात करें तो, जमुई समेत बिहार के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई. लेकिन पटना और गयाजी में धूप खिली रही. पटना में शाम-शाम तक मौसम का मिजाज बिगड़ा. अचानक बिजली चमकी और इसके साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हुई. इस दौरान हवा चलने से लोगों को राहत मिली.

मौसम विभाग की माने तो, गयाजी जिले के टनकुप्पा में 52.2 मिली बारिश दर्ज की गई. नवादा के अकबरपुर में 38 मिमी और जहानाबाद के मखदुमपुर में भी 14.4 मिमी बारिश हुई. इसके अलावा भी कुछ जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई.

Also Read:DDU से झाझा के बीच तीसरी-चौथी रेल लाइन के लिए टेंडर शुरू, 400 KM लंबा बिछेगा रेलवे ट्रैक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >