आरा बम ब्लास्ट : महिला के गांव पहुंचा एसआइटी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :02 Feb 2015 6:03 AM
विज्ञापन

आरा : कोर्ट परिसर में गत दिनों हुए बम ब्लास्ट की घटना में मारी गयी महिला नगीना देवी के गांव जाकर एसआइटी की टीम ने पूछताछ की. वहीं, महिला के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला गया. इधर, टीम द्वारा महिला के परिजन तथा आस-पास के लोगों से भी घंटों पूछताछ की गयी. हालांकि टीम को […]
विज्ञापन
आरा : कोर्ट परिसर में गत दिनों हुए बम ब्लास्ट की घटना में मारी गयी महिला नगीना देवी के गांव जाकर एसआइटी की टीम ने पूछताछ की. वहीं, महिला के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला गया. इधर, टीम द्वारा महिला के परिजन तथा आस-पास के लोगों से भी घंटों पूछताछ की गयी.
हालांकि टीम को पूछताछ के दौरान कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है. विदित हो कि गत दिनों कोर्ट परिसर में महिला बम लेकर पहुंची थी, जहां बम ब्लास्ट के बाद महिला की मौत हो गयी थी. वहीं, लंबू शर्मा तथा अखिलेश उपाध्याय फरार हो गये थे. महिला के पास से बरामद मोबाइल के आधार पर पुलिस ने महिला के परिजनों से संपर्क साधा. इसके बाद उसकी बेटी सोनी कुमारी द्वारा महिला की पहचान की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










