सकड्डी-संदेश पथ दो घंटे रहा जाम

Published at :14 Dec 2017 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
सकड्डी-संदेश पथ दो घंटे रहा जाम

कोइलवर : बालू व्यवसायियों द्वारा बुलाया गया भोजपुर बंद मिलाजुला असर चांदी थाना क्षेत्र में देखने को मिला. बालू व्यवसाय से जुड़े लोगो ने चांदी थाना क्षेत्र के जलपुरा के समीप सकड्डी-सन्देश पथ को दो घंटे तक जाम कर दिया. इससे उक्त पथ पर वाहनों की रफ्तार अचानक थम-सी गयी. सड़क जाम कर रहे लोगों […]

विज्ञापन

कोइलवर : बालू व्यवसायियों द्वारा बुलाया गया भोजपुर बंद मिलाजुला असर चांदी थाना क्षेत्र में देखने को मिला. बालू व्यवसाय से जुड़े लोगो ने चांदी थाना क्षेत्र के जलपुरा के समीप सकड्डी-सन्देश पथ को दो घंटे तक जाम कर दिया. इससे उक्त पथ पर वाहनों की रफ्तार अचानक थम-सी गयी. सड़क जाम कर रहे लोगों ने कहा की बालू के बंद होने से उनके सामने भूखे मरने की स्थिति आ गयी है.

जाम के कारण उक्त पथ पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. लोग पैदल ही अपने गंतव्य स्थान की ओर चल पड़े. स्कूली वाहन भी दो घंटे तक जाम में फंसे रहे. जाम की सूचना मिलते ही चांदी थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच कर जाम हटाया.

बाधित रहीं ये ट्रेनें
अप लाइन : पटना-मुगलसराय पैसेंजर, पटना-रघुनाथपुर पैसेजर, श्रमजीवी एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र लोकमान्य तिलक, डाउन लाइन में : संघमित्रा एक्सप्रेस, दादर-भागलपुर एक्सप्रेस, उदना-दानापुर एक्सप्रेस, बक्सर-पटना पैसेंजर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन