बरारी थाना क्षेत्र के मधु चौक पर लस्सी चोरी का विरोध करने के बाद की गयी फायरिंग मामले में दोनों पक्षों ने बरारी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मालूम हो कि लस्सी चोरी विरोध करने पर आर्यन राज उर्फ मुरारी ठाकुर पर खुलेआम फायरिंग करने का आरोप लगा था. इस संबंध में एक वीडियो भी वायरल हुआ था. पुलिस ने आरोपित को एक कट्टा और एक खोखा के साथ गिरफ्तार किया था. मामले में दुकानदार मो कामरान ने आर्यन राज उर्फ मुरारी ठाकुर और सुमन साह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. कामरान का कहना है कि वह अपनी दुकान पर नहीं था. उसका भाई गुलफरान दुकान पर था. इसी बीच उसकी दुकान पर मुरारी और सुमन आया. दोनों ने सिगरेट की मांगा. सुमन ने अपने मन से लस्सी निकाल लिया और पैसे सिर्फ सिगरेट का ही दिया. कामरान ने बताया कि जब वह दुकान पर आया, तो उसके भाई ने पूरी बात बतायी. कामरान ने बताया है कि वह सुमन को खोजने उसके घर पर गया, तो सुमन नहीं मिला. मुरारी मिला तो उसने बताया कि उसने लस्सी नहीं लिया था. कामरान का कहना है कि उसके बाद वह दुकान पर चला आया. 10 मिनट बाद ही सुमन साह और मुरारी ठाकुर दुकान पर कट्टा ले कर आया और गाली गलौज करते हुए फायरिंग करने लगा. इसी क्रम में आसपास के लोगों ने मुरारी को पकड़ लिया. सुमन मौके से फरार हो गया. फिर सूचना पर पुलिस पहुंची और मुरारी के हथियार को जब्त कर उसे थाना ले कर गये. इधर, मुरारी ने एफआइआर में कहा, लोगों ने की उसके साथ मारपीट इधर आर्यन राज ने एफआइआर दर्ज करते हुए पुलिस को पूरी कहानी बतायी है. आर्यन राज ने बताया कि वह सुमन के साथ गुलफरान की दुकान पर कट्टा लेकर गया था और उसने फायरिंग भी की. इस दौरान चार से पांच अज्ञात व्यक्तियों ने उसे पकड़ लिया और बुरी तरह से मारपीट की. फिर पुलिस को बुला कर सौंप दिया. इस क्रम में सुमन साह मौके से फरार हो गया. पुलिस ने उसका इलाज मायागंज अस्पताल में कराया. बरारी थाना पुलिस कांड के आरोपित सुमन साह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. सरी तरफ पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है.
bhagalpur news. लस्सी चोरी का विरोध करने पर फायरिंग मामले में दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज
बरारी थाना क्षेत्र के मधु चौक पर लस्सी चोरी का विरोध करने के बाद की गयी फायरिंग मामले में दोनों पक्षों ने बरारी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
