Bhagalpur news स्कूलों में बच्चों सिखाये गये स्वस्थ रहने के गुर

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को मवि जगदीशपुर व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर में स्वच्छ रहो, स्वस्थ रहो विषय पर परिचर्चा हुई.

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को मवि जगदीशपुर व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर में स्वच्छ रहो, स्वस्थ रहो विषय पर परिचर्चा हुई. विशेष चेतना सत्र में योगाभ्यास कर करें करें योग, रहें निरोग का संदेश दिया गया. प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र ने बताया कि सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें थीम के साथ मनाया जा रहा है. उन्होंने वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया. शिक्षिका वीणा कुमारी एवं प्रज्ञा के नेतृत्व में स्लोगन प्रतियोगिता हुई. मौके पर सापन कुमारी, प्रतिमा मिश्रा, प्रीति कुमारी, नेहा कुमारी, फूल कुमारी, शारिका निगार, भारती कुमारी, पुष्पलता कुमारी, अमित कुमार सिंह, निर्भय कुमार, राजीव कुमार, राजकिशोर, वृंदा, रिंकू, सुशीला सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थी. प्राथमिक विद्यालय गोहारियो में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित गतिविधियों में बच्चों को हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज खाने, पर्याप्त पानी पीने, समय पर सोने और सुबह जल्दी उठने की सलाह दी गयी. जंक फूड का कम सेवन के लिए प्रेरित किया. प्रधान शिक्षक श्रवण रजक ने पौष्टिक भोजन, व्यायाम और अच्छी दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया. मौके पर शिक्षक मो राशिद, मो इमरोज़, मो रमतुल्लाह, मो इमतियाज, कुमारी निशु तथा बाल प्रेरक रौनक, आसियाना, आलिया, अनस, राधिका सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थी.

एनटीपीसी के स्वास्थ्य शिविर में 300 ग्रामीणों की हुई जांच

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को एनटीपीसी कहलगांव के जीवन ज्योति अस्पताल के तत्वावधान में एकचारी पूरब टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय दलित टोला परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. शिविर में क्षेत्र के करीब 300 ग्रामीणों ने पहुंच कर स्वास्थ्य जांच करायी. शिविर में अनुभवी चिकित्सकों ने ग्रामीणों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें रक्तचाप, शुगर, सामान्य रोगों सहित अन्य आवश्यक जांच शामिल रही. मरीजों को उनके स्वास्थ्य के अनुसार आवश्यक दवाइयों का निशुल्क वितरण किया गया. चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के प्रति जागरूक किया. उन्होंने बताया कि समय पर जांच और उपचार से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है.

प्रखंड के प्रावि रामराय बाग खुटहरी में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ. मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक आदतों के बारे में सशक्त बनाना था. विद्यालय परिसर में आयोजित गतिविधि आधारित कार्यक्रम में बच्चों को स्वस्थ शरीर के लिए हरी सब्जियां, ताजे फल और साबुत अनाज के सेवन का महत्व समझाया गया. उन्हें पर्याप्त पानी पीने, समय पर सोने और सूर्योदय से पहले जागने जैसी अच्छी आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया. प्रधान शिक्षक सर्वोत्तम कुमार शर्मा ने बच्चों को बाजार में उपलब्ध जंक फूड, अधिक चीनी, नमक, कुरकुरे और नूडल्स जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन कम करने की सलाह दी. बच्चों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया, चित्रकला बनायी और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की. शिक्षकों ने इस बात पर जोर दिया कि पौष्टिक भोजन, नियमित व्यायाम और अच्छी आदतें स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक हैं. स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से उन्हें बेहतर जीवनशैली की ओर प्रेरित किया जा सकता है. प्रधान शिक्षक ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें कुपोषण से बचाव के लिए प्रेरित करना है. कार्यक्रम में शिक्षक रतन कुमार, कल्पना कुमारी, मधुप्रिया कुमारी, गीता कुमारी सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थी.

सीएचसी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्रखंड के अंतर्गत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सीएचसी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंड के विभिन्न पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही. कार्यक्रम में बीडीओ अभिमन्यु कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी सहित रेफरल अस्पताल पीरपैंती के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी व एएनएम उपस्थित रहे. सभी के सामूहिक प्रयास से स्वास्थ्य अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर, जागरूकता कार्यक्रम व जनसंवाद जैसे विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें आम जनता को स्वच्छता, पोषण, नियमित जांच व समय पर उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है. उपस्थित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने व जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >