Bhagalpur news डीएम के निर्देश पर सीएचसी इस्माईलपुर का किया निरीक्षण

अधिकारियों ने पीएचसी इस्माईलपुर का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने साफ-सफाई व रोगियों को दिये जाने वाले भोजन व नाश्ता की जानकारी ली.

डीएम भागलपुर के निर्देश पर अधिकारियों ने पीएचसी इस्माईलपुर का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने साफ-सफाई व रोगियों को दिये जाने वाले भोजन व नाश्ता की जानकारी ली. उन्होंने चिकित्कों व स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता व आवश्यकता के बारे में जानकारी प्राप्त की. अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जायेगी. डीएम ने निरीक्षण में 23 बिंदुओ पर जांच कर रिपोर्ट तलब किया है. स्वास्थ्य केंद्र के भवन की स्थिति, शौचालय व पेयजल की उपलब्धता, मरीजों व चिकित्सकों के बैठने की उपलब्धता, मरीजों के लिए पंखा, बल्ब, एसी, कूलर व पंखा की उपलब्धता, पैथोलॉजी में मरीजों की जांच की संख्या, ओपीडी में देखे गये मरीजों की संख्या, एक्सरे किये गये मरीजों की संख्या आदि शामिल है.

बिहपुर सीएचसी का मंगलवार को भागलपुर जिले की ओर से गठित टीम ने निरीक्षण किया. टीम में जांच पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता डाॅ मीनाक्षी व अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया के डाॅ कुतुब शामिल थे. निरीक्षण में डाॅ मीनाक्षी ने अस्पताल में मौजूद रोगियों से बातचीत कर जानकारी ली, लेकिन कोई शिकायत नहीं मिली. जांच टीम ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ मुरारी पोद्दार से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की. बीते वर्ष प्रथम चरण में नौ से 14 वर्ष की 700 बच्चियों को एचपीवी से बचाव का टीका दिया गया था. इस वर्ष 14 से 15 वर्ष की करीब 25 बच्चियों को गार्डासिल वैक्सीन लगाया गया है, जो सर्विक्स कैंसर से बचाव में सहायक है. मौके पर बीडीओ एसएन पंडित, हेल्थ मैनेजर मनीष कुमार भट व बीसीएम शमशाद आलम सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

रेफरल अस्पताल से जांच टीम ने की जांच

जिले से गठित जांच टीम ने मंगलवार को रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया. टीम में शामिल कहलगांव अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने अस्पताल में ओपीडी की व्यवस्था, इमरजेंसी की व्यवस्था, एक्स-रे की व्यवस्था, प्रसव कक्ष, जांच घर,दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टर की उपस्थित व कर्मचारियों की उपस्थिति व उनके कार्यो की समीक्षा की. हालांकि वह जांच में संतुष्ट दिखे. उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को सौंपी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >