bhagalpur news. शिक्षक व कर्मचारी विवाद मामले में कमेटी करेगी जांच

टीएनबी कॉलेज में कुर्सी को लेकर एक दिन पहले शिक्षक व कर्मचारी के बीच हुए विवाद की उच्च स्तरीय जांच की जायेगी

टीएनबी कॉलेज में कुर्सी को लेकर एक दिन पहले शिक्षक व कर्मचारी के बीच हुए विवाद की उच्च स्तरीय जांच की जायेगी. बताया जा रहा कि जांच कमेटी में तीन शिक्षक व दो कर्मचारी नेता को शामिल किया जायेगा, जो पूरे प्रकरण की जांच करेगी. इसे लेकर प्राचार्य डॉ दीपो महतो ने कहा कि इस तरह से प्रकरण से कॉलेज की छवि धूमिल हो रही है. कहा कि शिक्षक निर्लेश कुमार ने मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन को आवेदन दिया है. जांच कमेटी के सदस्यों के नाम की अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी जायेगी. कमेटी से रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. दूसरी तरफ कॉलेज के शिक्षक डॉ निर्लेश कुमार ने मामले में कॉलेज प्रशासन व रजिस्ट्रार को आवेदन दिया है. आवेदन पर कॉलेज के कर्मचारी सुशील मंडल पर गंभीर आरोप लगाया है. कहा कि कर्मचारी सुशील मंडल द्वारा शिक्षकों के प्रति अपमानजनक व्यवहार करते है. आरोप लगाया कि पद के अनुरूप कार्य एवं व्यवहार नहीं करना. झूठा आरोप लगाकर कॉलेज की छवि को खराब करने का काम कर रहे है. शिक्षक ने आरोप लगाया कि कर्मचारी अपने निजी स्वार्थ के लिए अपने पुत्र को परीक्षा ड्यूटी पर लगवाते हैं. कॉपी मूल्यांकन के समय अलग-अलग कमरा में जाकर पैरवी करते है. उन्होंने विवि प्रशासन से कर्मचारी का स्थानांतरण दूसरे कॉलेज में किये जाने की मांग की है. उधर, कर्मचारी सुशील मंडल ने लगाये गये सभी आरोप को गलत व निराधार बताया है. कहा कि कॉलेज प्रशासन ने उनके पुत्र का ड्यूटी दिया है. जानकारी लेनी है, तो कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक से ले. कहा कि अधिक विद्यार्थियों की परीक्षा होने पर शिक्षक की कमी के कारण करीब 40 लोगों को जो अर्हता रखते है. उनसे कॉलेज प्रशासन ड्यूटी लेता है. कहा कि कॉलेज प्रशासन के आदेश के बाद ही कॉपी मूल्यांकन वाले कमरा में जरूरी कार्य के लिए भेजा जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >