bhagalpur news. टीएनबी में नामांकन व परीक्षा फॉर्म भरने में अधिक शुल्क लिये जाने पर विद्यार्थियों में आक्रोश

टीएमबीयू के बाद अब टीएनबी कॉलेज भी लगातार सुर्खियों में है

टीएमबीयू के बाद अब टीएनबी कॉलेज भी लगातार सुर्खियों में है. कॉलेज में नामांकन व परीक्षा फॉर्म भरने में अधिक शुल्क लिये जाने का मामला सामने आया है. इसे लेकर विद्यार्थियों में आक्रोश है. इस बाबत मंगलवार को छात्र राजद के कार्यकर्ता व छात्र-छात्राएं मामले को लेकर प्राचार्य डॉ दीपो महतो से उनके कक्ष में मिले. छात्र राजद के नेता प्रिंस कुमार ने कहा कि स्नातक सेमेस्टर तीन में नामांकन में 2200 के बदले 2800 से लिया जा रहा है. परीक्षा फॉर्म भरने में सात सौ के बदले 1300 रुपये लिया जा रहा है. कई छात्रों ने बढ़े हुए राशि पर ऑनलाइन पेमेंट कर दिया है. बढ़ा हुआ राशि अविलंब वापस किया जाये. साथ ही छात्र राजद के नेताओं ने कहा कि एईसी, वीएसी व एईसी विषयों की भी एक भी क्लास नहीं होती है. ऐसे में बिना पढ़े ही उन विषयों की परीक्षा देना पड़ रहा है. कॉलेज अध्यक्ष देव सूरज, प्रिंस कुमार, नेता मृत्युंजय ने कहा कि गर्मी बढ़ रहा है. विभागवाइज विषयों में पानी पीने की समुचित व्यवस्था नहीं है. महिला कॉमन रूम में मूलभूत समस्या है. वॉशरूम की स्थिति खराब है. जूलॉजी विभाग में क्लास लेने के लिए शिक्षक नहीं है. यूजीसी सहित कैंपस हॉस्टल के भवन की स्थिति जर्जर है. भवन के छत व दीवार का प्लास्टर टूट-टूट कर गिर रहा है. छात्र नेताओं ने कहा कि सात दिन में व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो छात्र राजद आंदोलन करेगा.

विद्यार्थियों से निर्धारित शुल्क लिया जायेगा – प्राचार्य

प्राचार्य डॉ दीपो महतो ने कहा कि कॉलेज के वेबसाइट पर तकनीकी कारण से कुछ गड़बड़ी आयी थी. इससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. वेबसाइट पर चीजों को सुधार दिया गया है. अब नामांकन शुल्क निर्धारित 2200 रुपये ही लेंगे. साथ ही परीक्षा फॉर्म सात रुपये लिया जायेगा, लेकिन प्रैक्टिकल विषय वाले विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने में 1300 रुपये लेंगे. कहा कि जिन छात्रों का अधिक राशि जमा हो गयी है, वे आवेदन देंगे, तो पैसा वापस कर दिया जायेगा. हॉस्टल मामले में सबंधित अधीक्षक को निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >