सन्हौला कमालपुर गांव में अचानक आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गये. इस घटना में लाखों कि संपत्ति का नुकसान हुआ है. मो रज्जाक, मो मोजीम, मो साजिद तीनों पिता शेक अमिरुद्दीन के घर आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका. सभी लोग घर से बाहर ही थे. अचानक धुआं से तीनों का घर भर गया और आग की लपटें निकलने लगी. ईंट की दीवार और फूस का छप्पर होने से आग छप्पर को पकड़ ली. आग का लौ इतना अधिक था कि जब तक आग पर काबू पाते तब तक घर में रखा सारा सामान कपड़ा, बर्तन, फ्रिज, पंखा, अनाज, जेवर, लाखों की नकदी जलकर राख हो गयी. अग्नि पीड़ित ने बताया कि पोती का शादी के लिए जमीन बेच कर आठ लाख रुपये बक्से में रखे थे. सब जलकर राख हो गया. पीड़ितों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया और इसकी सूचना अग्नि शमन गाड़ी को दी गयी. मौके पर अग्निशमन की गाड़ी पहुंची, तब तक आग शांत हो चुकी थी. सूचना स्थानीय पदाधिकारी को दी गयी. सरकार से मिलने वाली राहत सामग्री की मांग की गयी.
Bhagalpur news तीन घरों में लगी आग, नकदी सहित लाखों की संपत्ति राख
सन्हौला कमालपुर गांव में अचानक आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गये. इस घटना में लाखों कि संपत्ति का नुकसान हुआ है.
