भागलपुर में JLNMCH के जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर, कैंडल मार्च निकाल महिला डॉक्टर से रेप और हत्या पर जताया दुःख…

Bhagalpur Doctors Strike: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर महिला से हुए रेप और हत्या के खिलाफ भागलपुर में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर्स ने कल रात कैंडल मार्च निकाल कर दुःख जताया और न्याय की मांग की. साथ हीं सैकड़ो की संख्या में जूनियर डॉक्टर्स ने अपनी सेवाएं भी पूर्ण रूप से स्थगित कर हड़ताल पर जाने की घोषणा किए हैं.

Bhagalpur Doctors Strike: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर महिला से हुए रेप और हत्या के खिलाफ देशभर के डॉक्टर्स हड़ताल कर अपनी नाराजगी जता रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं. इसी क्रम में बिहार के भागलपुर में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर्स ने कल रात कैंडल मार्च निकाल कर दुःख जताया और न्याय की मांग की.

साथ हीं सैकड़ो की संख्या में जूनियर डॉक्टर्स ने अपनी सेवाएं भी पूर्ण रूप से स्थगित कर हड़ताल पर जाने की घोषणा किए हैं. हालांकि अस्पतालों की इमरजेंसी सर्विस शुरू रहेगी. हड़ताल कर रहे डॉक्टरों की मांग है कि CPA यानी सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट को लागू किया जाए.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में मेडिकल छात्रा के साथ रेप और मर्डर के बाद पटना एम्स में हड़ताल शुरू, ओपीडी और ओटी सेवाएं बाधित…

इस स्थिति से निपटने के लिए अधीक्षक ने HOD के साथ की बैठक

बता दें कि कल रात 12 बजे से जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं. इस स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल अधीक्षक ने सभी एचओडी के साथ बैठक कर योजना तैयार कर रहे हैं. वहीं आज (शुक्रवार) सुबह छह बजे से शनिवार की सुबह छह बजे तक बीचआईएमए के सदस्य और पदाधिकारी हड़ताल पर जा रहे हैं. जिससे अस्पतालों में मरीजों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: बिहार के राज्यपाल की सुरक्षा में सेंध, पिता की जगह वर्दी पहनकर ड्यूटी कर रहा था बेटा, एसपी ने मामले पर लिया संज्ञान…

जूनियर डॉक्टरों ने कहा- मामले को दबाया जा रहा है

कैंडल मार्च में शामिल जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि मामले को दबाया जा रहा है. इसमें जो दोषी है उसको सबके सामने सार्वजनिक किया जाए. सरकारी दोषियों को जल्द से जल्द सजा दे. डॉक्टरों ने कहा कि पुलिस थाने में घुसकर किसी दरोगा को मारा गया ? किसी अधिवक्ता को मारा गया? अगर नहीं, तो अस्पताल में घुसकर महिला डॉक्टर को क्यों मारा गया? इसकी जांच जरूरी है.

CBI ने 5 डॉक्टरों को पूछताछ के लिए बुलाया, क्या हिंसा के भी खुलेंगे राज?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >