भागलपुर-हंसडीहा 133 ई व भागलपुर-नवगछिया अब कहलायेगा एनएच-131 बी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Feb 2019 4:23 AM
पटना/भागलपुर : 62 किमी लंबी भागलपुर–ढाका मोड़–हंसडीहा फोर लेन पथ अब एनएच-133 ई व 14.30 किमी लंबी भागलपुर–नवगछिया पथ अब एनएच-131 बी कहलायेगा. भागलपुर नवगछिया पथ में फोर लेन विक्रमशिला पुल भी शामिल रहेगा. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य […]
पटना/भागलपुर : 62 किमी लंबी भागलपुर–ढाका मोड़–हंसडीहा फोर लेन पथ अब एनएच-133 ई व 14.30 किमी लंबी भागलपुर–नवगछिया पथ अब एनएच-131 बी कहलायेगा. भागलपुर नवगछिया पथ में फोर लेन विक्रमशिला पुल भी शामिल रहेगा. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य की सात सड़कों को नेशनल हाइवे (एनएच) के रूप में अधिसूचित किया है.
इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जताया है. 350 किमी लंबी इन सड़कों के मजबूतीकरण, चौड़ीकरण आदि के लिए 66 अरब रुपये के अनुमानित खर्च की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










